सौरव गांगुली से पहले इन क्रिकेटर्स ने आजमाई एक्टिंग में किस्मत, कुछ हुए सफल तो कोई हुआ ट्रोल

नेटफ्लिक्स पर जल्द ही सीरीज खाकी: द बंगाल चैप्टर रिलीज होने जा रही है, जिसमें पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली अपना एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं। इससे पहले ऐसे कौन से क्रिकेटर्स रहे हैं, जिन्होंने अभिनय में अपना हाथ आजमाया है, चलिए आपको बताते हैं।

Sourav Ganguly

Sourav Ganguly

विज्ञापन

क्रिकेट और सिनेमा दोनों ही भारत में काफी पसंद किए जाते हैं। समय-समय पर कई क्रिकेटर्स ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा है। हाल ही में पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली भी वेब सीरीज ‘खाकी: द बंगाल चैप्टर’ से अभियन में डेब्यू करने जा रहे हैं। हालांकि, दादा से पहले भी कई क्रिकेटर्स ने सिल्वर स्क्रीन पर अपनी किस्मत आजमाई है। आइए, नजर डालते हैं ऐसे ही कुछ क्रिकेटर्स पर जिन्होंने अभिनय के क्षेत्र में कदम रखा।

एस श्रीसंत

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज एस श्रीसंत ने क्रिकेट के बाद अभिनय की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने फिल्म ‘अक्सर 2’ और ‘कैबरे’ में अभिनय किया। श्रीसंत को मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिलीं, लेकिन उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से काफी लोगों का ध्यान खींचा था।

विज्ञापन

हरभजन सिंह

स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने भी फिल्म ‘सेकंड हैंड हसबैंड’ में अभिनय किया था। उनकी कॉमिक टाइमिंग और अभिनय को सराहा गया, हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई।

इरफान पठान

स्विंग के सुल्तान इरफान पठान ने तमिल फिल्म ‘कोबरा’ से एक्टिंग डेब्यू किया था। उनकी भूमिका को दर्शकों ने पसंद किया और उन्होंने साबित किया कि वो सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, बल्कि अभिनय में भी माहिर हैं।

विज्ञापन

युवराज सिंह

सिक्सर किंग युवराज सिंह भी पंजाबी फिल्मों में अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। उनकी फिल्में ‘मेहंदी शगना दी’ और ‘पुत्त सरदारन’ में उनके अभिनय को सराहा गया।

कपिल देव

1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव ने भी फिल्मों में अभिनय किया। वो ‘चैन कुली की मैन कुली’ और ‘मुझसे शादी करोगी’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उनकी सादगी और नैचुरल एक्टिंग को दर्शकों ने पसंद किया।

विज्ञापन

शिखर धवन

गब्बर के नाम से मशहूर शिखर धवन ने हाल ही में फिल्म ‘डबल एक्सएल’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा। उनकी मौजूदगी ने फिल्म को काफी लाइमलाइट दी। हालांकि, इसके बाद शिखर को अब तक कोई नया प्रोजेक्ट नहीं मिला है।

डेविड वॉर्नर

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने भी मलयालम फिल्म ‘रॉबिनहुड’ में अभिनय किया था। उनकी भूमिका को दर्शकों ने सराहा और उन्होंने साबित किया कि वो क्रिकेट के साथ-साथ अभिनय भी कर सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ