Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट को लेकर हुए विवाद पर बोले Honey Singh, कह दी बड़ी बात!

 Honey Singh Supporting Diljit Dosanjh Concert: सोनू सूद की अपकमिंग फिल्म ‘फतेह’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हनी सिंह ने दिलजीत दोसांझ के समर्थन में बात की है।

Honey Singh

Honey Singh

विज्ञापन

 Honey Singh Supporting Diljit Dosanjh Concert: सोनू सूद और जैकलीन फर्नांडिज की अपकमिंग फिल्म ‘फतेह’ का जब से टीजर रिलीज हुआ है, तब से फैंस सोनू के एक्शन अवतार को देखकर दंग रह गए हैं। फिल्म में सोनू जबरदस्त एक्शन के साथ-साथ एक बेहद ही प्यारी सी स्टोरी लेकर दर्शकों के सामने 10 जनवरी को आ रहे हैं। हाल ही में फिल्म को लेकर दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई, जिसमें सोनू और फिल्म में अपने म्यूजिक का तड़का लगाने वाले हनी सिंह नजर आए। इस दौरान सोनू और हनी सिंह ने एक दूसरे के साथ काम करने के अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया। इसी के साथ ही हनी सिंह ने पंजाबी सिंगर्स के कॉन्सर्ट को लेकर होने वाले विवाद पर भी अपनी राय दी।

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर बोले हनी 

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हनी सिंह से पूछा गया कि आजकल पंजाबी सिंगर्स के कॉन्सर्ट को लेकर लगातार खड़े हो रहे हैं। उनके कॉन्सर्ट को लेकर सवाल उठ रहे हैं, कुछ लोग विरोध भी कर रहे हैं तो इस पर आप क्या कहना चाहेंगे। हनी सिंह ने इसके जवाब में कहा कि ‘आप एक ऐसे समंदर से ये सवाल पूछ रहे हो जो खुद कभी नदी हुआ करता था। हनी सिंह ने कहा कि नदियों को समंदर बनने से कोई रोक नहीं पाता है। चाहे वो दिलजीत भाई हो या फिर करण औजला, जिनके रास्ते में कुछ रुकावटे आ रही हैं। वो उन्हें पार कर लेंगे। ये सब तो चलता ही रहता है लेकिन उन्हें कोई रोक नहीं पाएगा।’

विज्ञापन

दिलजीत के कॉन्सर्ट को लेकर क्या विवाद?

दरअसल पिछले दिनों दिलजीत दोसांझ ने चंडीगढ़ में अपना कॉन्सर्ट किया था और अब खबरें आ रही हैं कि इस कॉन्सर्ट के बाद फैंस ने उस जगह को काफी गंदा कर दिया, जिसके कारण आयोजकों पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिलजीत के कॉन्सर्ट के बाद नगर निगम ने ‘ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2018’ के उल्लंघन का हवाला देते हुए आयोजकों को जुर्माना लगाया। कॉन्सर्ट के बाद कूड़ा और गंदगी फैलाने की शिकायतों के कारण नगर आयुक्त ने ये कदम उठाया। खबरें ये भी हैं कि सिंगर के फैंस ने मैदान में इतनी गंदगी फैला दी थी कि अब यहां से लोगों का आना-जाना भी बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ