अब तक की सबसे महंगी फिल्म Star Wars Episode VII थी, जिसे बनाने में करीब 440 मिलियन डॉलर यानी करीब 3765 करोड़ खर्च हुए थे। इसमें भारी-भरकम CGI और कई बड़े एक्टर्स थे। लेकिन अब एक टीवी सीरीज बन रही है, जिसकी लागत इससे भी कहीं ज्यादा है। यह दुनिया की सबसे महंगी टीवी सीरीज बन सकती है, जिसकी लागत 4 बिलियन डॉलर यानी करीब 34,221 करोड़ से ज्यादा होगी।
दुनिया की सबसे महंगी टीवी सीरीज
हैरी पॉटर की नई टीवी सीरीज को अब तक की सबसे महंगी सीरीज कहा जा रहा है।Express की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इसका हर एपिसोड बनाने में 100 मिलियन डॉलर यानी 856 करोड़ से भी ज्यादा खर्च होगा। इस सीरीज में 7 सीजन होंगे और हर सीजन में 6 एपिसोड होंगे। इसका कुल बजट 4.2 बिलियन डॉलर यानी करीब 35,940 करोड़ बताया जा रहा है। अभी तक सबसे महंगी सीरीज द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पॉवर है, जिसका हर एपिसोड 62 मिलियन डॉलर यानी करीब 530 करोड़ में बना था और पूरी सीरीज की लागत 1 बिलियन डॉलर यानी करीब 8556 करोड़ के आसपास थी। हैरी पॉटर की नई सीरीज इस रिकॉर्ड को काफी पीछे छोड़ देगी।
सेट की लागत 1 बिलियन डॉलर से ज्यादा
इस नई हैरी पॉटर सीरीज की लागत का बड़ा हिस्सा एक शहर बनाने में लग रहा है, जहां इसकी शूटिंग होगी। मीडिया में इस जगह को Potterville कहा जा रहा है। The Sun की रिपोर्ट के मुताबिक, इस सेट को बनाने में वार्नर ब्रदर्स स्टूडियो ने 1.3 बिलियन डॉलर यानी करीब 11,123 करोड़ खर्च किए हैं। इस शहर में हॉगवर्ट्स, किंग्स क्रॉस स्टेशन,और प्राइवेट ड्राइव जैसे सारे मशहूर लोकेशन बनाए जा रहे हैं।
हैरी पॉटर सीरीज की पूरी जानकारी
यह सीरीज JK Rowling की किताबों पर आधारित है और कहा जा रहा है कि यह पहले बनी आठ फिल्मों से भी ज्यादा गहराई से कहानी को दिखाएगी। इसमें हॉगवर्ट्स के हेडमास्टर एल्बस डंबलडोर का रोल जॉन लिथगो निभाएंगे। इसके अलावा मिनर्वा मैकगोनागल के रोल में जेनेट मैकटीर, सेवेरस स्नेप के रोल में पापा एस्सीडू, रूबस हैग्रिड के रोल में निक फ्रॉस्ट, क्विरिनस क्विरेल के रोल में ल्यूक थैलन और आर्गस फिलच के रोल में पॉल व्हाइटहाउस होंगे।
संबंधित खबरें
कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा, एक्ट्रेस ने दूसरी प्रेग्नेंसी का किया ऐलान
7 mins agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
32 mins agoLIVE: आलिया भट्ट स्पैन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
1 hr ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
1 hr agoKBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
17 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
18 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
21 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
21 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
22 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines