News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
एक्ट्रेस जरीना वहाब ने एक्टर आदित्य पंचोली के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि उनका रिश्ता कई उतार-चढ़ाव से गुजरा है। आदित्य के अफेयर की कई बातें मीडिया में आती रहीं, लेकिन जरीना कहती हैं कि उन्हें इन सब बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि आदित्य घर के बाहर क्या करते हैं, इससे उन्हें कोई दिक्कत नहीं है।
आदित्य पंचोली का नाम पहले एक्ट्रेस पूजा बेदी और बाद में कंगना रनौत के साथ जोड़ा गया था। नयनदीप रक्षी के साथ एक इंटरव्यू में जरीना से पूछा गया कि क्या इन अफवाहों से उन्हें दुख हुआ, तो उन्होंने कहा, “शुरुआत में थोड़ा बुरा लगता था, लेकिन बाद में मैं इन बातों पर हंसने लगी। मुझे फर्क नहीं पड़ता कि वह बाहर क्या करते हैं, बस जब वो घर आते हैं तो एक अच्छे पति और पिता होते हैं। मेरे लिए यही काफी है। अगर वो अपने अफेयर घर लाते, तब मुझे बुरा लगता। अगर मैं हर बात को लेकर लड़ूं या टेंशन लूं ,तो तकलीफ मुझे ही होगी। मैं खुद को परेशान नहीं करना चाहती, क्योंकि मैं खुद से बहुत प्यार करती हूं।”
जरीना ने कहा कि लोग अक्सर यह सोच लेते हैं कि वह दुखी हैं, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। उन्होंने कहा, “लोग मान लेते हैं कि मैं दुखी हूं क्योंकि आदित्य किसी और लड़की के साथ हैं। लेकिन कोई ये नहीं सोचता कि वो लड़कियां भी तो आदित्य को देख रही हैं।”
जरीना और आदित्य ने 1986 में शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं- सूरज पंचोली और सना पंचोली। 2000 के आसपास आदित्य का नाम कंगना रनौत के साथ जुड़ा था। उन्होंने खुद यह बात मानी थी कि उस समय वह कंगना के साथ रह रहे थे। लेकिन जब उनका रिश्ता कंगना से खत्म हुआ, तो वह फिर से जरीना के पास लौट आए और रिश्ता संभाल लिया।
ये भी पढ़ें- Harshvardhan Rane के नाम पर धोखाधड़ी भरे मैसेज, एक्टर ने फैंस को किया अलर्ट
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।