मुंबई में आयोजित वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (Waves) 2025 इस बार बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया के लिए एक ऐतिहासिक मंच बन गया। इस इवेंट में एक साथ मंच शेयर किया अभिनेता सैफ अली खान और नेटफ्लिक्स के को-सीईओ टेड सारानडोस ने। दोनों दिग्गजों ने स्ट्रीमिंग की दुनिया में भारतीय कहानियों के विकास, दर्शकों के बदलते रुझान और रचनात्मकता की नई उड़ानों पर खुलकर चर्चा की।
सैफ अली खान को बताया ओटीटी का स्टार
इस खास सत्र का नाम था- Streaming the New India: Culture, Connectivity and Creative Capital, जिसकी मेजबानी खुद सैफ अली खान ने की। टेड सारानडोस ने मंच पर सैफ को ओटीटी की दुनिया का पहला बड़ा सितारा बताते हुए कहा कि जब नेटफ्लिक्स ने भारत में अपने कदम रखे, तो सैफ पहले ऐसे स्टार थे जिन्होंने इस डिजिटल बदलाव को अपनाया और सेक्रेड गेम्स जैसी आइकॉनिक सीरीज का हिस्सा बने।
भारत में नेटफ्लिक्स के सफर पर की बात
टेड ने कहा कि पिछले नौ सालों में नेटफ्लिक्स ने भारत में लंबा सफर तय किया है और इस बदलाव का श्रेय भारतीय दर्शकों को जाता है, जिनकी रुचि और जिज्ञासा ने ओटीटी कंटेंट को नई दिशा दी। उन्होंने ये भी बताया कि कोविड के बाद नेटफ्लिक्स ने भारत में लगभग 2 बिलियन डॉलर का निवेश किया है, जो ये दर्शाता है कि देश की डिजिटल कहानी किस तेजी से आगे बढ़ रही है।
वहीं, सैफ अली खान ने इस मौके पर अपने अनुभव शेयर करते हुए कहा कि डिजिटल जरिए ने कलाकारों और निर्देशकों को क्रिएटिव आज़ादी दी है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब सिनेमा पारंपरिक ढांचे में बंधा हुआ था, लेकिन ओटीटी ने इन बंधनों को तोड़ा है और अब कहानीकारों के पास दुनिया भर के दर्शकों तक पहुँचने का मौका है।
सैफ ने ओटीटी पर की बात
सैफ ने ये भी कहा कि अब कलाकारों को सिर्फ बॉक्स ऑफिस नंबरों तक सीमित नहीं रहना पड़ता, बल्कि वो उन कहानियों पर काम कर सकते हैं जिन्हें वो सच में कहना चाहते हैं। उन्होंने इसे ‘रचनात्मक मुक्ति’ करार दिया और बताया कि कैसे सेक्रेड गेम्स जैसे शो ने उनकी सोच और कॅरियर को एक नया आयाम दिया।
यह भी पढ़ें: Chum Darang को वजन बढ़ाने के लिए लेनी पड़ी दवा? बॉडी शेमिंग पर क्या बोलीं एक्ट्रेस?
संबंधित खबरें
Box Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
2 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
8 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
10 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
10 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
11 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
13 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
14 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
15 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
18 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines