Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

VIROSH Wedding: विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की शादी में पहुंचे सेलेब्स, सितारों से सजी मेहमानों की लिस्ट आई सामने

VIROSH Wedding: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी में शामिल होने के लिए सेलेब्स भी पहुंचे हैं. ये सितारे विजय और रश्मिका के साथ मूवीज में काम कर चुके हैं. वहीं सोशल मीडिया पर भी कुछ मेहमानों की वीडियोज भी वायरल हो रहे हैं.

Author
Edited By : Himani sharma Updated: Feb 25, 2026 07:56
VIROSH Wedding rashmika mandanna vijay deverakonda marriage
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी

VIROSH Wedding: साउथ के सुपरस्टार्स विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. उदयपुर में कपल की शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं. वहीं रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी में शामिल होने के लिए करीबी दोस्त और परिवार के लोग भी उदयपुर पहुंच गए हैं. एक्टर्स की शादी में शामिल होने के लिए फिल्मी सितारे भी पहुंच गए हैं. सितारों से सजी मेहमानों की लिस्ट भी सामने आ गई है. वहीं सोशल मीडिया पर भी विरोश की शादी से पहले के फंक्शन्स की फोटोज वायरल हो रही हैं.

जोरों-शोरों पर शादी की तैयारियां

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरें काफी टाइम से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं. शादी की खबरों के बीच विजय के हैदराबाद वाले घर को लाइट्स से डेकोरेट भी किया गया था. वहीं इसके बाद विजय और रश्मिका ने भी अपनी शादी का ऐलान कर दिया था. वहीं अब कपल की शादी में शामिल होने के लिए उनके करीबी दोस्त और सेलेब्स भी उदयपुर पहुंच चुके हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: O Romeo 100 करोड़ से कुछ ही कदम दूर, Assi और Do Deewane Seher Mein का जानें अब तक का कलेक्शन

उदयपुर पहुंचे ये सेलेब्स

बीते दिन विजय देवरकोंडा के भाई आनंद देवरकोंडा और उनके करीबी दोस्तों को उदयपुर के लिए रवाना होते देखा गया. सोशल मीडिया पर उनकी वीडियोज काफी वायरल हो रहे हैं. वहीं इसी बीच विजय और रश्मिका के सेलेब्रिटी दोस्त भी उदयपुर के लिए रवाना हुए. इनमें डायरेक्टर थारुन भास्कर, एक्ट्रेस ईशा रेब्बा, स्टाइलिस्ट श्राव्या वर्मा, ‘द गर्लफ्रेंड’ के डायरेक्टर राहुल रविंद्रन और एक्ट्रेस आशिका रंगनाथ जैसे कलाकार शामिल हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Rashmika-Vijay की शादी में खास अंदाज में होगा मेहमानों का स्वागत, सबकुछ होगा बहुत स्पेशल

प्री-वेडिंग फंक्शन की फोटोज वायरल

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी से पहले के फंक्शन की फोटोज भी सामने आ रही हैं. हाल ही में विजय ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें कपल अपने गेस्ट के साथ मिलकर क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं. वहीं हाल ही में रश्मिका ने भी जापानी डिनर की एक फोटो शेयर की थी. अपने मेहमानों के लिए रश्मिका ने ये डिनर होस्ट किया था. इसके साथ ही विजय ने वॉलीबॉल खेलते हुए एक फोटो शेयर की थी. बता दें कपल कल यानी 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं.

First published on: Feb 25, 2026 07:56 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.