क्या टूट गया Sanya Malhotra और Rishabh Sharma का रिश्ता, इंटरनेट पर ये कैसी चर्चा?
Sanya Malhotra Rishabh Sharma Relationship: अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा और सितारवादक ऋषभ रिखीराम शर्मा को लेकर सुनने में आया है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है. इस खबर से फैंस मायूस नजर आए हैं.
Edited By : Nancy Tomar|Updated: Apr 8, 2026 20:37
Share :
Sanya Malhotra, Rishabh Sharma. image credit- social media
---विज्ञापन---
Sanya Malhotra Rishabh Sharma Relationship: फिल्मी दुनिया से एक और रिश्ते के टूटने की जानकारी सामने आ रही है. इंटरनेट पर चर्चा हो रही है कि अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा और सितारवादक ऋषभ रिखीराम शर्मा का ब्रेकअप हो गया है और दोनों ने अब अपनी-अपनी राहें अलग-अलग कर ली हैं. इस खबर को सुनने के बाद फैंस भी मायूस हो गए हैं.
सान्या मल्होत्रा और ऋषभ रिखीराम शर्मा
रिपोर्ट्स की मानें तो इंटरनेट पर चर्चा हो रही है कि सान्या मल्होत्रा और ऋषभ रिखीराम शर्मा ने सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. गौरतलब है कि एक दिन सान्या अचानक से ऋषभ रिखीराम शर्मा के साथ नजर आई थीं, जिसके बाद से ही फैंस ने दोनों के रिलेशन में होने के कयास लगाए थे. साथ ही फैंस को उम्मीद थी कि दोनों जल्द ही अपने रिश्ते पर मुहर लगा सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.
वहीं, अब चर्चा हो रही है कि सान्या और ऋषभ दोनों का ब्रेकअप हो गया है और ये रूमर्ड कपल अलग हो चुका है. सान्या और ऋषभ ने कभी फैंस के साथ अपने रिश्ते को शेयर नहीं किया. ना ही दोनों ने कभी इसके बारे में कुछ कहा और सब कुछ सीक्रेट रखा. हालांकि, अब दोनों के अलग होने की खबरों से फैंस भी मायूस नजर आ रहे हैं.
2025 में की थी रिश्ते की शुरुआत
इसके साथ ही अगर एचटी की एक रिपोर्ट की मानें तो साल 2025 की शुरूआत में दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था, लेकिन अब दोनों ने ब्रेकअप कर लिया है. सान्या और ऋषभ दोनों ने ही सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अभी तक इस पर आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा है.
सान्या का वर्कफ्रंट
वहीं, अगर सान्या के काम की बात करें तो एक्ट्रेस को फिल्म 'मिसेज' में देखा गया था. फिल्म में उन्हें बेहद पसंद किया गया था. इसके बाद सान्या फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में नजर आई थीं. बता दें कि अब सान्या राजकुमार राव के साथ फिल्म 'टोस्टर' में नजर आने वाली हैं.
Sanya Malhotra Rishabh Sharma Relationship: फिल्मी दुनिया से एक और रिश्ते के टूटने की जानकारी सामने आ रही है. इंटरनेट पर चर्चा हो रही है कि अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा और सितारवादक ऋषभ रिखीराम शर्मा का ब्रेकअप हो गया है और दोनों ने अब अपनी-अपनी राहें अलग-अलग कर ली हैं. इस खबर को सुनने के बाद फैंस भी मायूस हो गए हैं.
सान्या मल्होत्रा और ऋषभ रिखीराम शर्मा
रिपोर्ट्स की मानें तो इंटरनेट पर चर्चा हो रही है कि सान्या मल्होत्रा और ऋषभ रिखीराम शर्मा ने सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. गौरतलब है कि एक दिन सान्या अचानक से ऋषभ रिखीराम शर्मा के साथ नजर आई थीं, जिसके बाद से ही फैंस ने दोनों के रिलेशन में होने के कयास लगाए थे. साथ ही फैंस को उम्मीद थी कि दोनों जल्द ही अपने रिश्ते पर मुहर लगा सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.
वहीं, अब चर्चा हो रही है कि सान्या और ऋषभ दोनों का ब्रेकअप हो गया है और ये रूमर्ड कपल अलग हो चुका है. सान्या और ऋषभ ने कभी फैंस के साथ अपने रिश्ते को शेयर नहीं किया. ना ही दोनों ने कभी इसके बारे में कुछ कहा और सब कुछ सीक्रेट रखा. हालांकि, अब दोनों के अलग होने की खबरों से फैंस भी मायूस नजर आ रहे हैं.
2025 में की थी रिश्ते की शुरुआत
इसके साथ ही अगर एचटी की एक रिपोर्ट की मानें तो साल 2025 की शुरूआत में दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था, लेकिन अब दोनों ने ब्रेकअप कर लिया है. सान्या और ऋषभ दोनों ने ही सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अभी तक इस पर आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा है.
---विज्ञापन---
सान्या का वर्कफ्रंट
वहीं, अगर सान्या के काम की बात करें तो एक्ट्रेस को फिल्म ‘मिसेज’ में देखा गया था. फिल्म में उन्हें बेहद पसंद किया गया था. इसके बाद सान्या फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में नजर आई थीं. बता दें कि अब सान्या राजकुमार राव के साथ फिल्म ‘टोस्टर’ में नजर आने वाली हैं.