2 मिनट 30 सेकेंड का वो हरियाणवी गाना, जिसने Instagram से लेकर Spotify पर मचाया तहलका, नंबर 1 बना ये ट्रैक

Bairan Haryanvi Song: हर हफ्ते कोई ना कोई गाना ट्रेडिंग लिस्ट पर चढ़ जाता है. लेकिन यह हरियाणवी गाना इतने समय से लगातार टॉप पर अपना स्थान लिए हुए है. इसने Instagram से लेकर Spotify पर हर जगह तहलका मचा रखा है.

Bairan Haryanvi Song

Bairan Haryanvi Song

Banjaare Brothers Bairan Song: कई गाने अक्सर चार्ट पर ऊपर नीचे होते रहते हैं. लेकिन पिछले कुछ हफ्तों से ये हरियाणवी गाना टॉप पर बना हुआ है. लोग इस गाने पर खूब सारे रील्स और वीडियोज बना रहे हैं. आइए जानते हैं कि किस हरियाणवी गाने ने लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा कर रखा है.

विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणवी गाने का जादू

हरियाणवी संगीत में नई हवा लाने वाला गाना “बैरन” आज पूरे देश में छाया हुआ है. यह गाना सिर्फ 2 मिनट 30 सेकंड लंबा है, लेकिन इसकी धुन और भावना ने लाखों-करोड़ों दिल जीत लिए. दो भाइयों Banjaare (सुमित और अनुज) ने इसे बनाया है. उन्होंने लगभग एक साल तक मेहनत की. उनका सपना था कि हरियाणवी गाने सिर्फ जोश और ताकत वाले न हों, बल्कि प्यार और दर्द की बात भी करें.

कब बना था ये गाना?

“बैरन” गाना, 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुआ. शुरू में धीरे-धीरे चल रहा था, लेकिन इंस्टाग्राम रील्स पर यह तेजी से फैलने लगा. लोग इसे अपनी स्टोरी, रील और डांस वीडियो में यूज करने लगे. भावुक लिरिक्स और हल्की फ्लूट वाली बीट्स ने सबको छू लिया. जल्द ही यह Spotify India पर नंबर 1 पर पहुंच गया. Billboard India चार्ट पर भी यह पहला इंडिपेंडेंट हरियाणवी ट्रैक बना जो टॉप पर आया.

विज्ञापन

गाने में क्या खास है?

“बैरन” में प्यार का दर्द और यादों का बोझ बहुत सुंदर तरीके से बयां किया गया है. यह गाना बताता है कि कैसे एक याद इंसान को तन्हाई में जीने नहीं देती. हरियाणवी बोली में यह भावना और भी प्यारी लगती है. गाने में पॉप स्टाइल की बीट्स के साथ पारंपरिक हरियाणवी स्वाद मिला है. बता दें कि संगीतकार Roni ने अच्छा काम किया है.

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर तहलका मचा

बैरन गाना सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इंस्टाग्राम पर यह गाना रील्स का किंग बन गया. लाखों वीडियो बन चुके हैं. लोग इसे बैकग्राउंड में लगाकर अपनी फीलिंग्स शेयर करते हैं. इसके अलावा यूट्यूब पर लिरिक्स वीडियो और एनिमेटेड स्टोरी वर्जन भी खूब चल रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ