50 लाख का ऑफर और एक रात की शर्त! Vada Pav Girl का हैरान करने वाला खुलासा

Vada Pav Girl, Chandrika Dixit: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ फेम ‘वड़ा पाव गर्ल’ यानी चंद्रिका दीक्षित ने अब हैरान करने वाला खुलासा किया है. आइए जानते हैं कि आखिर चंद्रिका ने ऐसा क्या रिवील किया है?

Chandrika dixit

Chandrika dixit. IMAGE CREDIT- SOCIAL MEDIA

Vada Pav Girl, Chandrika Dixit: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ फेम ‘वड़ा पाव गर्ल’ यानी चंद्रिका दीक्षित सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. चंद्रिका दीक्षित ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं. साथ ही वो कुछ ना कुछ रिवील करती ही रहती हैं, लेकिन अब जो चंद्रिका दीक्षित ने शेयर किया है, वो बेहद हैरान करने वाला है. आइए जानते हैं कि आखिर चंद्रिका दीक्षित ने ऐसा क्या रिवील किया है?

विज्ञापन

चंद्रिका दीक्षित का खुलासा

दरअसल, चंद्रिका दीक्षित ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ पॉडकास्ट में ये खुलासा किया है कि एक अमीर बिजनेसमैन ने उन्हें 50 लाख का ऑफर दिया था. चंद्रिका ने कहा कि हां, वो एक अमीर बिजनेसमैन है. मैं उनके ईमेल का स्क्रीनशॉट भी दे सकती हूं. वड़ा पाव गर्ल ने कहा कि उस आदमी ने उन्हें लिखा था कि शर्तें तुम्हारी होंगी और जगह मेरी, चंद्रिका, मैं तुम्हें 50 लाख रुपये दे रहा हूं, बाकी तुम मुझे बताओ.

विज्ञापन

क्या बोलीं चंद्रिका?

वड़ा पाव गर्ल का कहना है कि ये ऑफर उन्हें ई-मेल के जरिए आया था. इसके अलावा चंद्रिका का ये भी कहना है कि कुछ डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स ने भी उन्हें फोन करके ऑफर्स दिए हैं. चंद्रिका ने इंडस्ट्री को खराब बताते हुए कहा कि एक ने तो उन्हें सलाह देते हुए ये तक कहा कि अगर करियर में आगे बढ़ना है तो कॉम्प्रोमाइज करना पड़ेगा.

पति का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर

चंद्रिका के इस खुलासे ने हर किसी को हैरान कर दिया है. वहीं, अगर वड़ा पाव गर्ल की बात करें तो चंद्रिका अपने पति युगम पर गंभीर आरोप लगा चुकी हैं. चंद्रिका का कहना है कि उनके पति का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है. वहीं, चंद्रिका भी मिस्ट्रीमैन यानी सैफी के लाथ लगातार वीडियोज शेयर करती रहती हैं. सोशल मीडिया पर दोनों के वीडियो सामने आते रहते हैं.

विज्ञापन

चंद्रिका और सैफी

हालांकि, चंद्रिका और सैफी दोनों एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताते हैं, लेकिन उनके वीडियोज देखकर ऐसा लगता नहीं है. इसके अलावा हाल ही में दोनों का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्होंने कहा कि अगर साकिब और कनिका शादी कर सकते हैं, तो हम क्यों नहीं?’ इसके बाद सैफी ने कहा कि वो मेरे बिना नहीं रह सकती और मैं उसके बिना नहीं रह सकता.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ