‘पूरे देश ने लताड़ा…’, समय रैना के नए वीडियो पर भड़के ‘शक्तिमान’; मुकेश खन्ना पर कॉमेडियन ने कसा था तंज
Samay Raina Mukesh Khanna Controversy: स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना का नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं इस दौरान समय रैना ने मुकेश खन्ना पर तंज कसा. वहीं अब मुकेश खन्ना ने समय रैना के वीडियो पर भड़ास निकाली है.
Edited By : Himani sharma|Updated: Apr 9, 2026 10:08
Share :
---विज्ञापन---
Samay Raina Mukesh Khanna Controversy: स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं. समय ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर 'समय रैना स्टिल अलाइव' नाम से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में समय ने साल 2025 में हुए 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद पर खुलकर बात की. साथ ही समय रैना ने 'शक्तिमान' फेम मुकेश खन्ना पर भी तंज कसा. वहीं अब मुकेश खन्ना ने समय रैना की वीडियो का विरोध किया है और समय रैना पर अपनी भड़ास निकाली है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?
समय रैना ने कसा था तंज
समय रैना ने अपने स्पेशल वीडियो Samay Raina Still Alive में अपनी 'कॉन्ट्रोवर्सी इंडियाज गॉट लेटेंट' पर बात करते हुए 'शक्तिमान' यानी मुकेश खन्ना पर भी तंज कसा. दरअसल 'इंडियाज गॉट लेटेंट' वाली कॉन्ट्रोवर्सी के बाद मुकेश खन्ना ने समय रैना का विरोध किया था. वहीं अब अपनी वीडियो में समय रैना ने कहा मुकेश खन्ना के बारे में बात करते हुए कहा, 'शक्तिमान कह रहा था कि ऐसे कॉन्टेंट से लोगों पर क्या असर पड़ेगा. लेकिन हम सभी को याद होगा कि जब टीवी पर 'शक्तिमान' आता था तो हर महीने खबर आती थी कि कोई बच्चा 'शक्तिमान' को देखकर बिल्डिंग से कूद गया और मर गया. समय ने आगे कहा कि तूने बच्चे मारे हैं भाई. तू क्या मोरल हाई ग्राउंड लेकर बैठा है 'शक्तिमान'.'
समय रैना के इस बयान पर मुकेश खन्ना आगबबूला हो गए और उन्होंने समय रैना की कड़ी आलोचना की. मुकेश खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए समय रेना को आड़े हाथ लिया. मुकेश खन्ना ने कहा, 'कुत्ते की दुम टेढ़ी रहती है. उसे लाख शीशियों में रखो. बाहर निकालो. फिर टेढ़ी की टेढ़ी ! समय रैना की भी एक दुम है. कितना भी मारो, सीधा करो, वो वापस टेढ़ी हो जाती है. क्योंकि वो सीधा सादा प्राणी नहीं है. वो रोस्टेड प्राणी है. गंदगी की आग में जलाया हुआ, पकाया हुआ, पूरे देश ने लताड़ा मारा, फिर आ गया बेशर्मों की तरह मार खाने. अब एक ही चीज बाकी है. उसका मुंह काला कर गधे पर बिठा कर देश भर के शहरों में, गालियों में उसकी परेड करनी चाहिए. जहां बच्चे उसको अंडे, टमाटर मारें क्योंकि उसने उनके सुपर हीरो शक्तिमान का अपमान किया है.'
Samay Raina Mukesh Khanna Controversy: स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं. समय ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर ‘समय रैना स्टिल अलाइव’ नाम से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में समय ने साल 2025 में हुए ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद पर खुलकर बात की. साथ ही समय रैना ने ‘शक्तिमान’ फेम मुकेश खन्ना पर भी तंज कसा. वहीं अब मुकेश खन्ना ने समय रैना की वीडियो का विरोध किया है और समय रैना पर अपनी भड़ास निकाली है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?
समय रैना ने कसा था तंज
समय रैना ने अपने स्पेशल वीडियो Samay Raina Still Alive में अपनी ‘कॉन्ट्रोवर्सी इंडियाज गॉट लेटेंट’ पर बात करते हुए ‘शक्तिमान’ यानी मुकेश खन्ना पर भी तंज कसा. दरअसल ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ वाली कॉन्ट्रोवर्सी के बाद मुकेश खन्ना ने समय रैना का विरोध किया था. वहीं अब अपनी वीडियो में समय रैना ने कहा मुकेश खन्ना के बारे में बात करते हुए कहा, ‘शक्तिमान कह रहा था कि ऐसे कॉन्टेंट से लोगों पर क्या असर पड़ेगा. लेकिन हम सभी को याद होगा कि जब टीवी पर ‘शक्तिमान’ आता था तो हर महीने खबर आती थी कि कोई बच्चा ‘शक्तिमान’ को देखकर बिल्डिंग से कूद गया और मर गया. समय ने आगे कहा कि तूने बच्चे मारे हैं भाई. तू क्या मोरल हाई ग्राउंड लेकर बैठा है ‘शक्तिमान’.’
समय रैना के इस बयान पर मुकेश खन्ना आगबबूला हो गए और उन्होंने समय रैना की कड़ी आलोचना की. मुकेश खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए समय रेना को आड़े हाथ लिया. मुकेश खन्ना ने कहा, ‘कुत्ते की दुम टेढ़ी रहती है. उसे लाख शीशियों में रखो. बाहर निकालो. फिर टेढ़ी की टेढ़ी ! समय रैना की भी एक दुम है. कितना भी मारो, सीधा करो, वो वापस टेढ़ी हो जाती है. क्योंकि वो सीधा सादा प्राणी नहीं है. वो रोस्टेड प्राणी है. गंदगी की आग में जलाया हुआ, पकाया हुआ, पूरे देश ने लताड़ा मारा, फिर आ गया बेशर्मों की तरह मार खाने. अब एक ही चीज बाकी है. उसका मुंह काला कर गधे पर बिठा कर देश भर के शहरों में, गालियों में उसकी परेड करनी चाहिए. जहां बच्चे उसको अंडे, टमाटर मारें क्योंकि उसने उनके सुपर हीरो शक्तिमान का अपमान किया है.’