Dhurandhar 2 BO Collection: 21वें दिन भी नहीं रुकी 'धुरंधर 2' की रफ्तार, जानें अब तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 21: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. वहीं महज 21 दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर ली है. चलिए आपको भी फिल्म के कलेक्शन के बारे में डिटेल में बताते हैं.

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 21

'धुरंधर: द रिवेंज' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 21: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 21 दिन हो गए हैं. फिल्म की कमाई अभी भी बॉक्स ऑफिस पर जारी है. महज 21 दिनों में धमाकेदार कमाई कर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. अपकमिंग वीकेंड में भी फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिलने वाला है. रणवीर सिंह अपनी इस फिल्म से बॉलीवुड के टॉप एक्टर की लिस्ट में भी शामिल हो गए हैं. चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड कितनी कमाई की है?

विज्ञापन

‘धुरंधर 2’ ने 21वें दिन कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की कमाई में 21वें दिन थोड़ी गिरावट देखने को मिली. फिल्म ने 21वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 7.90 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 13.3% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 13,093 रहे. बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ फिल्म ने सोशल मीडिया पर भी धाक जमाई हुई है. फैंस से लेकर सेलेब्स तक हर कोई इस फिल्म का पॉजिटिव रिव्यू दे रहा है.

विज्ञापन

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वहीं ‘धुरंधर 2 ने भारतीय ग्रॉस कलेक्शन में अब तक 1,246.67 करोड़ की मोटी कमाई कर ली है. इसके साथ ही भारतीय नेट कलेक्शन में फिल्म ने 1,041.27 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो दुनिया भर में फिल्म ने 21 दिनों में अब तक 1,653.67 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है. इन आंकड़ों के हिसाब से ये फिल्म बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है.

विज्ञापन

‘धुरंधर 2’ की स्टारकास्ट

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के साथ-साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी ने लीड रोल निभाया है. इन सभी सितारों ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया है. इनके साथ-साथ फिल्म के छोटे किरदारों ने भी ऑडियंस को इंप्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. वहीं फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम का कैमियो भी देखने को मिला.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ