हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

करियर के पीक पर 'संन्यासी' बन गए थे ये सुपरस्टार, गुरु के आश्रम में करते थे टॉयलेट साफ

Superstar Vinod Khanna Sanyas: बॉलीवुड का ये सुपरस्टार अपनी जिंदगी में सबकुछ पाकर भी असंतुष्ट था, जिसके बाद वह संन्यासी बनने के लिए ओशो के आश्रम चला गया. वहां पर उसने टॉयलेट तक साफ किया.

विज्ञापन
विनोद खन्ना संन्यास की कहानी (Credit- Printerest)

Vinod Khanna Osho Ashram Story: बॉलीवुड में कई सुपरस्टार हुए. उन्हीं में से एक विनोद खन्ना भी थे, जिनके पास भरपूर स्टारडम होने के बावजूद भी संतुष्ट नहीं हुए. 80 के दशक में बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक थे. उनकी खूबसूरती, स्टाइल और एक्टिंग ने लाखों दिल जीते थे. लेकिन जब उनका करियर अपने चरम पर था, तभी उन्होंने एक बड़ा फैसला लिया और फिर सब कुछ छोड़कर संन्यासी बन गए.

यह भी पढ़ें: खूबसूरती में बॉलीवुड हसीनाओं को मात देती हैं ‘तारा सुतारिया’ की जुड़वा बहन, लाइमलाइट से रहती हैं कोसो दूर

किस वजह से बने संन्यासी?

विनोद खन्ना की जिंदगी में कई दुख आए. उनके परिवार ने कई सारी मौतों ने उन्हें अंदर से तोड़कर रख दिया था. उनमें से उनका मां की मौत उन्हें बहुत प्रभावित कर बैठी. इसी दौरान भगवान ओशो काफी सुर्खियों में थे, जिनसे प्रभावित होकर विनोद ने सन्यासी बनने की ठानी. उन्होंने पैसा और शौहरत को त्याग दिया और ओशो की शरण में संन्यासी बनने चले गए.

विज्ञापन

मिला नया नाम

उन्होंने 1980 के आसपास फिल्में करना छोड़ दी और पुणे में ओशो के आश्रम चले गए. इस बीच उन्होंने अपना नाम भी बदल लिया. उनको ‘स्वामी विनोद भारती’ के नाम से जाना जाने लगा. इतने बड़े सुपरस्टार होने के बावजूद विनोद खन्ना ने कोई सुविधा नहीं मांगी और आश्रम में सामान्य जनों की तरह रहने लगे.

यह भी पढ़ें: ऋतिक रोशन ने शेयर किया ‘मॉर्निंग रेंट’ से भरा हुआ पेपर, हैंड राइटिंग देखकर फैन्स हुए दीवाने

विज्ञापन

आश्रम में की साधारण सेवा

सुपरस्टार होने के बावजूद विनोद खन्ना ने आश्रम में कोई खास सुविधा नहीं मांगी. वो बाकी संन्यासियों की तरह ही रहते थे. उन्होंने माली का काम किया, बगीचे की देखभाल की. सबसे हैरानी वाली बात ये कि उन्होंने आश्रम के टॉयलेट साफ किए, झूठे बर्तन धोए और रोजमर्रा की छोटी-छोटी सेवाएं कीं. बाद में वो ओशो के साथ अमेरिका के रजनीशपुरम आश्रम भी गए, जहां उन्होंने 4-5 साल बिताए, जहां पर वो गार्डनर बने, टॉयलेट साफ किए और बर्तन भी मांजे.

ब्रेक के बाद किया कमबैक

कुछ साल बाद विनोद खन्ना वापस भारत लौटे और फिल्मों में कमबैक कियाय. उनकी पहली फिल्म ‘इंसाफ’ अच्छी नहीं चली, लेकिन बाद में ‘दयावान’, ‘वांटेड’ और ‘दबंग्ग’ जैसी फिल्मों से उन्होंने फिर नाम कमाया. लेकिन वो हमेशा कहते थे कि आश्रम के दिनों ने उन्हें असली सुकून दिया. हालांकि, उनकी वापसी का कारण कोई नहीं जानता.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Border 2 Trailer: ‘तेवर परशुराम का है…’, ‘बॉर्डर 2’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, रोंगटे खड़ा करता है 3 मिनट 35 सेकंड का वीडियो

विनोद खन्ना की फिल्में

विनोद खन्ना ने कई सुपरहिट फिल्में दी. जैसे कि ‘अमर अकबर एंथनी’, ‘मुकद्दर का सिकंदर’ और ‘हिरा और पत्थर’. ये सभी सुपरहिट फिल्में थी, जिनका सिक्का आज भी सिनेमा में चलता है. लोग उन्हें देखने के लिए थिएटरों में उमड़ पड़ते थे. हालांकि, आश्रम से लौटने के बाद उन्होंने अपना अस्तित्व फिर से बना लिया.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘मार्केट जाकर मैंने सफेद कुर्ता…’, शाहरुख खान से पहली मुलाकात पर बुरी तरह नर्वस हो गई थी ये एक्ट्रेस, अब बनी पक्की सहेली

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Archi Tiwari

नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने बतौर सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली है, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत में फ्रीलांसिंग और कई संस्थानों में इंटर्नशिप से की है. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola