खूबसूरती में बॉलीवुड हसीनाओं को मात देती हैं 'तारा सुतारिया' की जुड़वा बहन, लाइमलाइट से रहती हैं कोसो दूर

Tara Sutaria Twin Sister: तारा सुतारिया की जुड़वा बहन खूबसूरती के मामले में बड़ी बड़ी एक्ट्रेस को फेल कर रही हैं. वे प्रोफेशनल बैले डांसर, मॉडल और परफॉर्मिंग आर्टिस्ट हैं. हालांकि, वे बॉलीवुड की चकाचौंध से काफी दूर रहना पसंद करती हैं.

Tara Sutaria Twin Sister Pia Sutaria

तारा सुतारिया की जुड़वा बहन (Credit- Printerest)

Who is Pia Sutaria: बॉलीवुड में तारा सुतारिया जानी मानी एक्ट्रेस हैं. इस समय वे अपने ब्रेकअप रूमर के कारण सुर्खियों में छाईं हुई हैं. बता दें कि तारा सुतारिया जितनी खूबसूरत हैं, उतनी ही सुंदर उनकी जुड़वा बहन पिया सुतारिया हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन हैं पिया सुतारिया?

पिया सुतारिया, प्रोफेशनल बैले डांसर, मॉडल और परफॉर्मिंग आर्टिस्ट हैं. वे अपनी खूबसूरती और स्टाइल को लेकर बड़ी बड़ी बॉलीवुड एक्ट्रेस को फेल कर सकती हैं. हालांकि, पिया को ज्यादातक लाइमलाइट से दूर रहना पसंद है. लेकिन फिर भी लोगों का ध्यान तारा की बहन पिया की तरफ जाता है.

बहन तारा के संग अच्छी बॉन्डिंग

तारा और पिया का बॉन्ड काफी मजबूत है. दोनों बर्थडे साथ मनाती हैं और एक-दूसरे की तस्वीरें शेयर करती हैं. पिया तारा को अपनी ‘बेटर हाफ’ कहती हैं. बचपन की फोटोज में दोनों साथ गाना गाती या डांस करती नजर आती हैं. पिया पेट लवर भी हैं और घर पर कुत्ता पालती हैं.

विज्ञापन

क्यों रहती हैं लाइमलाइट से दूर?

तारा बॉलीवुड में ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ और ‘एक विलेन रिटर्न्स’ जैसी फिल्मों से मशहूर हैं. लेकिन पिया ने कभी फिल्मों की ओर रुचि नहीं दिखाई. वे डांसवर्क्स एकेडमी में बैले डिवीजन हेड हैं और अपनी डांस स्कूल ICMD इंडिया चलाती हैं. पिया थिएटर और स्टेज शो पसंद करती हैं. तारा खुद कहती हैं, “पिया मुझसे ज्यादा कूल और कामयाब हैं. मैं उन्हें कभी बॉलीवुड में नहीं धकेलूंगी.” पिया लंदन और मुंबई के बीच आना-जाना करती हैं और अपनी शांत जिंदगी जीती हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ