हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बुरी तरह फंसे Varun और David! वासु भगनानी ने ठोका 400 करोड़ का मुकदमा, जानें क्या है बाप-बेटे से जुड़ा पूरा मामला?

Vashu Bhagnani Agaisnt David Dhawan: बॉलीवुड में बाप-बेटे की मशहूर जोड़ी वरुण और उनके पिता डेविड बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं. उनके पुराने दोस्त वासु भगनानी ने उन पर 400 करोड़ रुपये का मुकदमा ठोक दिया है. आइए समझते हैं पूरा मामला.

विज्ञापन
varun dhawan and david dhawan

Vashu Bhagnani Vs David Dhawan: बॉलीवुड में एक बड़ा विवाद छिड़ गया है. पुराने दोस्त वासु भगनानी और डेविड धवन के बीच लड़ाई इतनी बढ़ गई है कि अब 400 करोड़ रुपये का मुकदमा हो गया है. इस मामले में वरुण धवन भी फंस गए हैं. आइए सरल भाषा में समझते हैं कि पूरा मामला क्या है.

यह भी पढ़ें: 1 घंटा 52 मिनट की वो फिल्म, जिसमें दिखेगी दर्द और बदले की कहानी, नहीं देखी तो कहां देखें?

पुरानी दोस्ती कैसे टूटी?

वासु भगनानी की कंपनी पूजा एंटरटेनमेंट ने 1999 में ‘बीवी नंबर 1’ फिल्म बनाई थी. इसमें डेविड धवन डायरेक्टर थे. फिल्म बहुत हिट हुई. गाने जैसे ‘चुनरी चुनरी’ और ‘इश्क सोना है’ आज भी लोग गुनगुनाते हैं. फिर साल 2020 में वासु भगनानी ने फिर डेविड धवन और वरुण धवन के साथ ‘कूली नंबर 1’ रीमेक बनाई. लेकिन फिल्म फ्लॉप हो गई. वासु भगनानी का कहना है कि उन्हें 27 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ. उन्होंने डेविड को 70 करोड़ रुपये दिए थे, लेकिन फिल्म ने इतना भी नहीं कमाया. लेकिन इसी फिल्म से इन दोनों की दोस्ती में दरार आ गई.

विज्ञापन

नया विवाद क्यों शुरू हुआ?

अब डेविड धवन नई फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ बना रहे हैं. इसमें वरुण धवन हीरो हैं. फिल्म 5 जून 2026 को रिलीज होनी है. वासु भगनानी का आरोप है कि इस फिल्म में ‘बीवी नंबर 1’ के गाने बिना पूछे इस्तेमाल किए गए हैं. उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट में टिप्स इंडस्ट्रीज, रमेश तौरानी, कुमार तौरानी और डेविड धवन के खिलाफ 400 करोड़ रुपये का मुकदमा ठोक दिया है. वे फिल्म की रिलीज रोकने, गाने हटाने और नाम बदलने की मांग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: आखिर कौन हैं युधवीर अहलावत, जिन्होंने बड़े-बड़े सुपरस्टार्स को पछाड़ा, क्यों रही इनकी इतनी चर्चा?

विज्ञापन

वासु भगनानी का गुस्सा

वासु भगनानी ने कहा कि ‘कूली नंबर 1’ के बाद वरुण धवन ने कभी फोन तक नहीं किया. वे बहुत दुखी हैं. उन्होंने कहा कि डेविड ने वादा किया था कि नुकसान की भरपाई के लिए वे ‘बीवी नंबर 1’ की सीक्वल बनाएंगे, जबकि अब वे टिप्स के साथ नई फिल्म बना रहे हैं. वहीं इस मामले में टिप्स कंपनी का कहना है कि यह मुकदमा बेबुनियाद है. वे कहते हैं कि गानों के अधिकार उनके पास पुराने समय से हैं.

कोर्ट में गया मामला

डेविड और वासु भगनानी की दोस्ती के बीच काफी फासला आ गया है. दोनों के बीच का यह मामला अब कोर्ट में चला गया है. अगर कोर्ट फिल्म की रिलीज पर रोक लगाती है, तो वरुण धवन की फिल्म को बड़ा झटका लग सकता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Netflix Best Thriller Movies: नेटफ्लिक्स पर देखें ये 7 जबरदस्त थ्रिलर फिल्में, हर सीन में

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Archi Tiwari

नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने बतौर सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली है, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत में फ्रीलांसिंग और कई संस्थानों में इंटर्नशिप से की है. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola