Who is Yudhvir Ahlawat: बॉलीवुड से लेकर साउथ के स्टार्स ऐसे हैं, जो अपनी पॉपुलैरिटी को लेकर चर्चा में रहते हैं. हालांकि, इन दिनों एक 33 साल के एक्टर चर्चा में आ गए हैं, जिन्होंने बड़े-बड़े सुपरस्टार्स को पीछे छोड़ दिया है. आइए जानते हैं कि आखिर इन्होंने किस मामले में और किन स्टार्स को पीछे छोड़ा है?
सैफ अली खान की सीरीज ‘कर्तव्य’
दरअसल, हम बात कर रहे हैं सैफ अली खान की सीरीज ‘कर्तव्य’ में नजर आ रहे युधवीर अहलावत की. जी हां, युधवीर अहलावत ने आईएमबीडी रैंकिंग के मामले में ना सिर्फ शाहरुख खान बल्कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय और ऐश्वर्या राय को भी पीछे छोड़ दिया है. युधवीर को देख कई लोगों को लगा कि वो टीनेज आर्टिस्ट हैं.
लोगों ने समझा टीनेज आर्टिस्ट
हालांकि, ऐसा नहीं है क्योंकि युधवीर टीनेज आर्टिस्ट नहीं हैं बल्कि वो 33 साल के अभिनेता हैं. उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है. वहीं, अब आईएमबीडी रैंकिंग के मामले में उन्होंने शाहरुख खान, तलपति विजय और ऐश्वर्या जैसे सुपरस्टार्स को पछाड़ दिया है. बता दें कि नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘कर्तव्य’ में सैफ अली खान के साथ हरपाल के किरदार में नजर आने के बाद युधवीर अहलावत ऑनलाइन सबसे ज्यादा सर्च किया गया है.
आईएमडीबी की पॉपुलैरिटी रैंकिंग
युधवीर की बात करें तो वो करीब एक दशक से थिएटर और फिल्मों में काम कर रहे हैं, लेकिन ‘कर्तव्य’ में नजर आने के बाद उनकी आईएमडीबी की पॉपुलैरिटी रैंकिंग अब शाहरुख खान, विजय, जूनियर एनटीआर और ऐश्वर्या राय से ज्यादा है. इस सीरीज के बाद युधवीर अचानक सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले एक्टर बन गए हैं.
हर जगह हो रही युधवीर अहलावत की चर्चा
बताते चलें कि सीरीज ‘कर्तव्य’ से पहले युधवीर अहलावत ने ‘सांड की आंख, शमशेरा और बॉबी देओल और विक्रांत मेसी की लव होस्टल’ में काम किया है. अब सैफ अली खान की ‘कर्तव्य’ नेटफ्लिक्स के टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है, जिसमें कई लोगों ने हरपाल का किरदार निभाने वाले एक्टर युधवीर अहलावत को नोटिस किया, जिसके बाद हर जगह इनकी चर्चा होने लगी.