Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

‘अगर शाहरुख खान की फिल्म होती…’, ‘Dhurandhar 2’ क्लैश पर ‘Ustaad Bhagat Singh’ के डायरेक्टर का बड़ा बयान

बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' और साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' एक साथ रिलीज होने वाली है. दोनों ही फिल्में 19 मार्च को बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है. रिलीज से पहले 'उस्ताद भगत सिंह' के डारेक्टर ने रिएक्शन दिया है , जो काफी वायरल हो रहा है.

Author
Edited By : Shahzad Khan Updated: Mar 12, 2026 21:14
harish shankar
धुरंधर 2 के साथ क्लैश पर क्या बोले उस्ताद भगत सिंह के डायरेक्टर

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ जल्दी ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. यह फिल्म 19 मार्च को थिएटर में रिलीज की जाएगी. इससे पहले ‘धुरंधर 2’ के साथ साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ रिलीज होने वाली थी. दर्शक दोनों फिल्मों का क्लैश भी देखना चाहते थे. हालांकि, ‘टॉक्सिक’ के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट टाल दी है, जिसके बाद ‘धुरंधर 2’ का रास्ता बिल्कुल साफ हो गया था. लेकिन इसी बीच साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने 19 मार्च को रिलीज होने वाली है. फिल्म की रिलीज डेट जैसे ही सामने आई है ‘धुरंधर 2’ के साथ क्लैश को लेकर खबरें एक बार फिर चर्चा में आ गई है.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 के बाद फिर धमाका करेंगे रणवीर सिंह, 300 करोड़ की इस थ्रिलर फिल्म से हिलाएंगे बॉक्स ऑफिस

---विज्ञापन---

कब रिलीज होगी ‘उस्ताद भगत सिंह’

साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसे लेकर फैंस काफी उत्सुक नजर आ रहे है. इस फिल्म को हरीश शंकर ने डायरेक्ट किया है. हालांकि, फिल्म की रिलीज से डायरेक्टर हरीश शंकर ने अपना रिएक्शन दिया है, जो काफी वायरल हो रहा है. हरीश शंकर ने गल्ट को दिए गए एक इंटरव्यू में कहा, ‘आदित्य धर एक बेहतरीन फिल्ममेकर हैं. मैंने उनकी फिल्म ‘उरी’ भी देखी, जो मुझे काफी पसंद भी आई थी. वो बहुत असरदार और बहुत प्रभावशाली फिल्ममेकर हैं.’ उन्होंने आगे कहा, ‘भारतीय फिल्मों को ‘धुरंधर 2’ को अपना कॉम्पटीशन मानना चाहिए लेकिन हमारी फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ के लिए हमारे तेलुगु राज्य हैं.’

यह भी पढ़ें: Sitaare Zameen Par OTT Release: 9 महीने बाद ओटीटी पर आ रही आमिर खान की फिल्म, जानें कहां होगी रिलीज

---विज्ञापन---

‘धुरंधर 2’ कब होगी रिलीज

आपको बता दें कि हरीश शंकर ने आगे यह भी कहा की दोनों फिल्में अलग जॉनर की है. उन्होंने यह भी कहा की अगर ‘धुरंधर’ की जगह शाहरुख खान की फिल्म होती, तो हम सोचते. लेकिन ‘धुरंधर 2’ हमारी फिल्म जैसी नहीं है. दोनों फिल्में काफी अलग है. फिल्म डायरेक्टर हरीश शंकर ने यह भी बताया की फिल्म की रिलीज डेट अकेले तय नहीं किया जाता है. इसमें सभी की अनुमति होती है. उन्होंने आगे यह भी कही कि मैं इतने समय बाद पवन सर के साथ काम कर रहा हूं और फिल्म को बड़ी फिल्म के साथ मुकाबला करना…, लेकिन यह सबके साथ लिया गया फैसला है. 

First published on: Mar 12, 2026 09:14 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.