Dhurandhar 2 के बाद फिर धमाका करेंगे रणवीर सिंह, 300 करोड़ की इस थ्रिलर फिल्म से हिलाएंगे बॉक्स ऑफिस

बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं. इसी बीच उन्होंने अपनी एक और फिल्म के लिए तैयारी शुरू कर ली है. चलिए जानते हैं इस फिल्म के बारे में.

spy thriller film dhurandhar

'धुरंधर 2' के बाद 'प्रलय' फिल्म में नजर आएंगे रणवीर सिंह

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है. इसी बीच एक्टर ने अपनी एक और आगामी फिल्म पर काम शुरू कर दिया है. रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर 2025 को रिलीज की गई थी. इस फिल्म ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड अपने नाम किया है. ‘धुरंधर’ फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है. यह एक स्पाई थ्रिलर मूवी है. फिल्म ने दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी. वही फिल्म ने भारत में 800 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था.

विज्ञापन

हालांकि. अब बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ‘धुरंधर 2’ के बाद अपनी नई फिल्म ‘प्रलय’ लेकर आने वाले हैं, जिसे लेकर अभिनेता ने काम भी शुरू कर दिया है. ‘प्रलय’ एक जॉबी थ्रिलर मूवी है, जिसे फिल्ममेकर हसन मेहता के साथ रणवीर सिंह प्रोड्यूस करने वाले हैं. रिपोर्ट की माने तो फिल्म शूटिंग जुलाई या अगस्त से शुरू हो सकती है. दरअसल, हसन मेहता इसका खुलासा ने वैरायटी को दिए एक इंटरव्यू में बताया है.

विज्ञापन

‘प्रलय’ में काम करेंगे रणवीर सिंह

वैरायटी से बात करते हुए हसन मेहता ने बताया कि ‘प्रलय’ एक ऐसी फिल्म है, जो अभी तक भारत बनाई नहीं गई है. इतना ही नहीं देखी भी नहीं गई है. रणवीर सिंह की इस नई फिल्म का बजट 300 करोड़ बताया गया है. फिल्म प्रलय में रणवीर सिंह के साथ लोका एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन नजर आने वाली है.

विज्ञापन

कब रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है. फिल्म के पहले पार्ट ‘धुरंधर’ ने दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इसके बाद से उम्मीद लगाई जा रही है कि फिल्म ‘धुरंधर 2’ पहली वाली का रिकॉर्ड तोड़ सकती है. ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल और आर माधवन जैसे कलाकार अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. ‘धुरंधर 2’ का आज यानी 12 मार्च को नया गाना रिलीज किया गया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ