1991 की वो एक्शन-रोमांस फिल्म, जिसमें 2 मोटरसाइकिलों पर चढ़कर हीरो ने मारी एंट्री, डेब्यू मूवी ने हिला डाला था बॉक्स ऑफिस

Ajay Devgn Debut Movie: एक्टर्स को फिल्म इंडस्ट्री में नाम बनाने के लिए सालों खपाने पड़ते हैं. लेकिन इस एक्टर की डेब्यू फिल्म ने ही बॉक्स ऑफिस पर तबाही ला दी थी. धांसू एक्शन के साथ मजेदार डायलॉग्स ने उन्हें रफ एंड टफ एक्टर घोषित कर दिया था. आइए जानते हैं इस खास फिल्म के बारे में.

Ajay Devgn debut movie,

Ajay Devgn debut movie,

Phool Aur Kaante Movie Success: कई कलाकारों को फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने के लिए सालों लग जाते हैं. लेकिन इस खास एक्टर की डेब्यू फिल्म में ही बॉक्स ऑफिस में हल्ला हो गया. धुंआधार कमाई और फिल्म के एक्शन सीन्स ने लोगों का दिल जीत लिया. यह एक्टर और कोई नहीं बल्कि हमारे चहीते अजय देवगन हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

1991 में आई सुपरहिट फिल्म

साल था 1991, जब बॉलीवुड में एक नया हीरो आया और उसने अपनी पहली फिल्म से ही सबको चौंका दिया. फिल्म का नाम था फूल और कांटे. इस फिल्म में अजय देवगन ने डेब्यू किया. उनकी एंट्री देखकर लोग दंग रह गए. वे दो मोटरसाइकिलों पर एक साथ खड़े होकर कॉलेज में घुसे. एक पैर एक बाइक पर और दूसरा पैर दूसरी बाइक पर. यह स्टंट आज भी याद किया जाता है.

क्या थी फिल्म की कहानी?

फिल्म एक्शन और रोमांस का मिश्रण थी. अजय देवगन का किरदार अजय था. वह एक अपराधी नेता अमरीश पुरी का बेटा था. लेकिन अजय शांतिपूर्ण जीवन जीना चाहता था. वह कॉलेज में पढ़ाता था और माधू से प्यार करता था. दोनों की शादी हो गई और उनका एक बेटा भी हुआ. जब दुश्मनों ने उनके बच्चे को अगवा कर लिया तो अजय को मजबूरन अपराध की दुनिया में कदम रखना पड़ा. फिल्म में भरपूर एक्शन सीन थे. फाइटिंग, गोलीबारी और रोमांटिक गाने भी थे. माधू ने पहली फिल्म में हीरोइन का रोल किया. अमरीश पुरी ने खलनायक का रोल बखूबी निभाया.

विज्ञापन

एंट्री ने बनाया रिकॉर्ड

अजय देवगन की दो बाइक वाली एंट्री फिल्म का सबसे यादगार हिस्सा थी. निर्देशक कुकू कोहली ने इसे बहुत अच्छे तरीके से शूट किया. लोग कहते हैं कि यह स्टंट देखने के लिए ही दर्शक थिएटर जाते थे. अजय देवगन के पिता वीरू देवगन स्टंट डायरेक्टर थे. शायद इसी वजह से स्टंट इतना दमदार निकला.

विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर धमाका

फिल्म का बजट कम था. लेकिन रिलीज के बाद यह सुपरहिट हो गई. 1991 की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी. उस समय यश चोपड़ा की फिल्म लम्हे भी रिलीज हुई थी, जिसमें बड़े स्टार थे. लेकिन फूल और कांटे ने उसे भी पीछे छोड़ दिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ