20 साल का स्ट्रगल खत्म! ‘Ramayana’ में मिला बड़ा रोल, पत्नी से छिपाया करियर का सबसे बड़ा राज

Ravi Dubey as Laxman: हनुमान जयंती के मौके पर फिल्म Ramayana का टीजर रिलीज हुआ. इसमें श्रीराम के रूप में रणबीर कपूर का लुक इंटरनेट पर छा गया. लेकिन इन्हीं के साथ एक ऐसे कलाकार भी नजर आने वाले हैं, जो पिछले 20 साल से स्ट्रगल कर रहे हैं. जब उनको ये बड़ा रोल मिला, तो अपनी पत्नी को तक इसकी खबर नहीं दी थी.

Ravi Dubey In Ramayana

Ravi Dubey In Ramayana

Ravi Dubey In Ramayana: हनुमान जयंती के दिन रामायण का टीजर रिलीज हुआ, जिसमें रणबीर कपूर श्री राम के रूप में नजर आए. उनके साथ लक्ष्मण के किरदार में रवि दुबे भी नजर आने वाले हैं, जो कि टीवी के मशहूर कलाकार हैं. उन्होंने इंजीनियरिंग पढ़ाई की थी, लेकिन सपना था अभिनय का. मुंबई आकर उन्होंने छोटे-छोटे काम शुरू किए. 20 साल से ज्यादा समय तक उन्होंने संघर्ष किया. कई टीवी शो किए जैसे सास बिना ससुराल और जमाई राजा. इन शो से उन्हें काफी नाम मिला, लेकिन फिल्मों में बड़ा ब्रेक नहीं मिला. अब उन्हें नितेश तिवारी की बड़ी फिल्म रामायण में भगवान लक्ष्मण का रोल मिला है. रणबीर कपूर राम का रोल कर रहे हैं. यह उनके करियर का सबसे बड़ा मौका है.. रवि कहते हैं कि यह रोल उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है.

विज्ञापन
विज्ञापन

सुपरस्टार पत्नी से छिपाया बड़ा राज

रवि दुबे की पत्नी सरगुन मेहता भी टीवी की बहुत बड़ी स्टार हैं. दोनों की जोड़ी घर और काम दोनों में अच्छी चलती है. लेकिन जब रवि को रामायण में लक्ष्मण का रोल मिला, तो उन्होंने यह बात अपनी पत्नी से छिपा ली. रवि चाहते थे कि जब वह उन्हें यह खबर सुनाएं, तो वह पूरी तरह से पक्की हो. वह नहीं चाहते थे कि किसी भी वजह से उम्मीदें टूटें. जब उन्होंने सरगुन को बताया कि वह रणबीर कपूर के साथ ‘लक्ष्मण’ बन रहे हैं, तो सरगुन की खुशी का ठिकाना नहीं था.

विज्ञापन

लक्ष्मण के रोल की तैयार

रवि ने लक्ष्मण के रोल के लिए बड़ी तैयारी की. उन्होंने बॉडी को बिल्कुल लीन किया और अपनी आवाज पर काम किया. वे भगवान राम के अनुज के रूप में बिल्कुल सौम्य किरदार में आना चाहते थे. उन्होंने इस रोल के लिए खूब मेहनत की है, जो जल्द ही बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी.

फिल्म के बारे में

रामायण फिल्म बहुत महंगी और बड़ी है. इसमें यश रावण का रोल कर रहे हैं और सै पल्लवी सीता का. सनी देओल हनुमान बन रहे हैं. रवि दुबे के लक्ष्मण रोल की खबर से फैंस बहुत खुश हैं. वे उनका लुक देखने को उत्सुक हैं. रवि ने कहा कि यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक यात्रा है. इससे उनका खुद का जीवन भी बदला है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ