Urfi Javed On Nawada Rape: बिग बॉस ओटीटी (Big Boss OTT Fame) का हिस्सा रह चुकीं टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद अपने (TV Actress Urfi Javed) फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं और लगातार ट्रोलिंग का भी शिकार होती देखी जाती हैं। लेकिन इसके बावजूद वो बेबाक होकर हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने बिहार के नवादा जिले में हुई रेप की घटना के ऊपर अपनी प्रतिक्रिया (Actress reacts on Bihar Rape Case) व्यक्त की है।
आखिर क्या है पूरा मामला?
बिहार के नवादा में 5 साल की बच्ची के रेप की घटना सामने आई है, जिसमें पंचायत का एक फैसला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। पंचायत ने रेप के आरोपी को पुलिस के हवाले करने की जगह उसे उठक-बैठक कराकर छोड़ दिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि आरोपी पंचायत के लोगों के सामने उठक-बैठक कर रहा है। फिर उसे यह कहकर जाने के लिए कह दिया जाता है कि, आगे से ऐसा नहीं करना। यह घटना नवादा जिले अकबरपुर थाना क्षेत्र के कन्नौज गांव की बताई जा रही है। इस घटना से जुड़ी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
और पढ़िए – Katrina Kaif: पेस्टल साड़ी और खुले बालों में कैटरीना ने दिखाया दिलकश अंदाज, फैंस की थमी धड़कन
जाने उर्फी का फूटा गुस्सा
अब इस मामले पर उर्फी जावेद ने भड़कते हुए अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए नाराजगी जताई है। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “उसे वह नहीं पहनना चाहिए था, उसे बाहर नहीं जाना चाहिए था, उसे उस लड़के से बात नहीं करनी चाहिए थी, उसे अपने माता-पिता की बात माननी चाहिए थी, उसे शराब नहीं पीनी चाहिए थी। यह हमेशा पीड़ित की गलती है। किसी न किसी तरह। इन तर्कों से कोई भी बैंक को लूट सकता है, बैंक में लोग दिखा रहे थे कि उनके पास कितना पैसा है, वे व्यावहारिक रूप से लूटने की भीख मांग रहे थे”।
बता दें, उर्फी जावेद इससे पहले भी रेपिस्ट और महिलाओं के साथ उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ मुखरता से बोलती रही हैं।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
14 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
16 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
16 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
18 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines