Katrina Kaif: पेस्टल साड़ी और खुले बालों में कैटरीना ने दिखाया दिलकश अंदाज, फैंस की थमी धड़कन

Katrina Kaif

Katrina Kaif: पेस्टल साड़ी और खुले बालों में कैटरीना ने दिखाया दिलकश अंदाज, फैंस की थमी धड़कन

Katrina Kaif: बॉलीवुड की बार्बी डॉल कैटरीना कैफ ने सोमवार को अपने फैंस का दिन बना दिया, जब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ खूबसूरत और हसीन तस्वीरें साझा की। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया हैंडल का सहारा लेते हुए अपनी कुछ तस्वीरें ड्रॉप की जिसे देखने के बाद उनसे नजर हटा पाना काफी मुश्किल है।

एथनिक अवतार में लूटी महफिल

डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​के वॉर्डरोब से एक एम्बेलिश्ड साड़ी को चुनते हुए कैटरीना ने अपना देसी साइड फ्लॉन्ट किया। पेस्टल ब्लू साड़ी के साथ कैट ने अपना लुक बिल्कुल सिंपल रखा और कानों में ईयरिंग्स और हाथों में एक सिंगल बैंगल के साथ खुद को एक्सेसराइज किया। डीवा ने खूबसूरत साड़ी को स्लीवलेस वेलवेट ब्लाउज़ के साथ स्टाइल किया। साथ में लाइट मिनिमल मेकअप और खुले बालों के साथ कैटरीना कैफ कहर ढाती नजर आईं।

वीडियो के जरिए बिखेरा अपना जलवा

तस्वीरें साझा करने के कुछ ही समय बाद कैट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक मनमोहक वीडियो भी साझा किया, जिसमें वो इन दिनों सोशल मीडिया के ट्रेंडिंग सॉन्ग ‘मेरा दिल ये पुकारे आजा’ पर अदा दिखाती नजर आ रही हैं। वीडियो में कैटरीना को अपने खुली जुल्फों को लहराकर इठलाते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मेरा दिल ये पुकारे आजा।’

नेटिजेंस ने किया रिएक्ट

कैटरीना कैफ का दिलकश अंदाज देश नेटिजेंस रिएक्ट ना करें ये कैसे संभव है। एक यूजर ने लिखा, ‘क्या लड़की है यार बाल सिल्की सिल्की गाल मिल्की मिल्की ये तो पूरी चलती फिरती वैनिला आइस्क्रीम है।’ दूसरे ने लिखा, ‘विक्की भाई बहुत लकी हैं’, तो वहीं अन्य ने लिखा, ‘ऑसम मैम।’ इनके अलावा भी नेटिजेंस कैट के लिए तारीफों के पुल बांधते नहीं थक रहे हैं।

वर्क फ्रंट

इससे पहले भी कैटरीना कैफ को रविवार (27 नवंबर) को मुंबई एयरपोर्ट पर प्रिंटेड कुर्ता सेट में एथनिक लुक में देखा गया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो, एक्ट्रेस की फिल्म फोन भूत हाल ही में रिलीज हुई है। अब वो विजय सेतुपति के साथ ‘मैरी क्रिस्मस’ में दिखाई देंगी।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ