Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 के केंटेस्टेंट तनमय सिंह (Tanmay Singh) AKA स्काउट ऑपी (Scout OP) एकबार फिर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं. शो के लेटेस्ट प्रोमो में सलमान खान स्काउट को फटकार लगाते नजर आ रहे हैं और उनके लव गिल के साथ रिश्ते पर सवाल उठा रहे हैं. इससे पहले स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी वीकेंड का वार पर आई थीं और उन्होंने स्काउट से लव गिल (Love Gill) से दूर रहने के लिए कहा था. अपनी गर्लफ्रेंड को देखकर और उसकी बातें सुनकर स्काउट की हवाइयां उड़ गई थीं. अब एकबार फिर स्काउट को बिग बॉस में डांट पड़ रही है.
लव गिल के साथ रिश्ते पर उठे सवाल
सलमान (Salman Khan) ने स्काउट को फटकार लगाते हुए कहा, “इस घर में बहन शब्द ही पनौती है, स्काउट एक बात तो आपने प्रूफ कर दी है कि आप किसी के साथ लोयल नहीं हैं. आप बहन जैसी दोस्त जिसे कहते हैं उसे गर्लफ्रेंड के सामने डिफेंड नहीं कर पाए.” सलमान ने स्काउट से सवाल भी किया कि उन्हें इमोशनली मैनिपुलेट करके फंसाया गया, जिसपर स्काउट ने कहा, “नहीं सर, ऐसा कुछ नहीं है.” सलमान की फटकार यहीं नहीं रुकी और उन्होंने बिना झिझके स्काउट से कह दिया कि क्या वह एक बेवकूफ हैं. उन्होंने पूछा कि स्काउट दूसरों पर ब्लेम क्यों डालते हैं.
इससे पहले वीकेंड का वार में जब स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी आई थीं तो उन्होंने स्काउट से कहा था कि वे लव से दूरी बना लें और उन्हें कटऑफ कर दें. इसपर भी सलमान स्काउट से कहते दिख रहे हैं कि “आपसे कट ऑफ करने को कहा है लेकिन आपसे लव से दूरी नहीं सही जा रही थी. ऐसे में नेक्स्ट स्टेज आया कि रिश्ता वही पर मसाज नहीं. आपने पटाने के चक्कर में फर्जी कमिटमेंट दिया है तो आपसे घटिया आदमी कोई नहीं है.”
शो के प्रोमो में सलमान खान लव गिल से कुछ डायरेक्टली कहते हुए नहीं दिख रहे हैं लेकिन स्काउट को फटकार लगाने के दौरान कैमरा बीच-बीच में लव की तरफ शिफ्ट हो रहा है. लव इस पूरी बातचीत के दौरान शॉक्ड नजर आ रही हैं.
क्या शो से निकल जाएंगे स्काउट
सलमान के स्काउट से यह सब कहने के बाद स्काउट स्क्रीन पर अपना माइक निकालते हुए नजर आए. हालांकि, स्काउट बिग बॉस के घर से निकलेंगे या नहीं यह कंफर्म नहीं है. अगर स्काउट बिग बॉस के घर से निकलते हैं तो यह कॉन्ट्रेक्ट तोड़ना होगा और उन्हें शो के ऑर्गेनाइजर को पेनल्टी चुकानी होगी. सोशल मीडिया पर इस क्लिप के वायरल होने के बाद से यूजर्स अंदाजा लगा रहे हैं कि हो सकता है कि स्काउट इस पॉइंट पर आकर शो छोड़ देंगे. पिछली बार जब काशवी ने उनसे सवाल-जवाब किए थे तो कई दिनों तक स्काउट हंसते-मुस्कुराते हुए भी नजर नहीं आए थे. ऐसे में एकबार फिर हुई निंदा से हो सकता है कि स्काउट ट्रिगर हो जाएं और बिगबॉस का घर छोड़कर चले जाएं.