मशहूर प्लेबैक सिंगर Uma Ramanan का निधन, कई सुपरहिट गीतों को दी थी आवाज

Singer Uma Ramanan Passes Away: कई यादगार गानों को अपनी आवाज देने वाली मशहूर प्लेबैक सिंगर उमा रामानन को लेकर दुखद खबर सामने आ रही है। सिंगर ने 76 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है, जिससे म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

RIP (1)

Singer Uma Ramanan Passes Away.

विज्ञापन

Singer Uma Ramanan Passes Away: म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ी बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। फेमस प्लेबैक सिंगर उमा रामानन (Uma Ramanan) का निधन हो गया है। उन्होंने 76 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। सिंगर की मौत की खबर आते ही म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि उमा रामानन का निधन बुधवार को चेन्नई में हुआ है। अपने पूरे करियर में उन्होंने कई बेहतरीन गानों को आवाज दी थी जिसे लोग आज भी सुनना पसंद करते हैं। उनके अचानक निधन से म्यूजिक इंडस्ट्री को बड़ी क्षति पहुंची है।

इस गाने से मिली थी पहचान

प्लेबैक सिंगर उमा रामानन ने कई सुपरहिट गाने गाए हैं। विशेष तौर पर उन्हें तमिल गानों के लिए पहचाना जाता था। उनके कई तमिल गाने रहे हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद करते हैं, लेकिन ‘पूंगथावे थल्थिरवई’ उनके करियर का सबसे बड़ा हिट गाना रहा है। इस गाने ने इंडस्ट्री में उन्हें अलग पहचान दिलाई है। फैंस ने भी ‘पूंगथावे थल्थिरवई’ को बेहद प्यार दिया है। आलम ये था कि इस गाने को इलैयाराजा ने फिल्म ‘निजालगल’ में लिया था।

विज्ञापन

உமா ரமணன்: காற்றினில் கேட்கும் காவிய ராகம்! | uma ramanan passes away -  hindutamil.in

उमा रामानन ने अपने करियर में कई दिग्गजों के साथ काम किया था। ‘पूंगथावे थल्थिरवई’ की सफलता के बाद उन्होंने इलैयाराजा के साथ करीब 100 से अधिक गाने रिकॉर्ड किए थे। उनके हिट गानों में ‘आसै राजा अरिरोए’, ‘मंजल वेयिल’, ‘पल्ली अराइकुल’ और ‘सेववंधी पूकलिल’ जैसे गाने शामिल हैं। इसके अलावा मणि शर्मा, विद्यासागर जैसे कई दिग्गज संगी निर्देशकों के साथ काम किया है।

विज्ञापन

पति भी हैं फेमस सिंगर

आपको बता दें कि उमा रामानन के पति एवी रामानन भी फेमस सिंगर हैं। इसके अलावा वो टीवी होस्ट भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उमा और एवी रामानन की पहली मुलाकात शास्त्रीय संगीत सीखने के दौरान हुई थी। यहीं से दोनों ने एक-दूसरे को पसंद किया और दोनों की शादी हो गई। दोनों का बेटा विग्नेश भी एक संगीतकार है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ