Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

‘मेरे मां-बाप ने बहुत…’, क्या UK07 Rider Anurag Dobhal ने खेला इमोशनल कॉर्ड? आज सच का खुलासा करेंगे Kalam Ink, बोले- सच के लिए किसी हद…

Kalam Ink Reveal Truth Today: मोटो ब्लॉगर अनुराग डोभाल के बाई कलम इंक एक वीडियो के जरिए सच का खुलासा करने वाले हैं. कलम का कहना है कि सच सामने आकर रहेगा. चाहे जो हो जाए.

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Mar 10, 2026 13:34
Anurag Dobhal, Kalam Ink
Anurag Dobhal, Kalam Ink. IMAGE CREDIT- SOCIAL MEDIA

Kalam Ink Reveal Truth Today: मोटो ब्लॉगर अनुराग डोभाल का परिवार के साथ विवाद चल रहा है. पहले अनुराग ने अपने परिवार यानी माता-पिता और भाई पर आरोप लगाते हुए एक वीडियो शेयर किया. इसके बाद अनुराग ने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान सुसाइड की कोशिश की. इस बीच अब यूके राइडर के भाई कलम इंक ने कहा है कि वो जल्द ही सच का खुलासा करेंगे.

कलम ने शेयर किया पोस्ट

कलम इंक ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में कलम ने लिखा है कि कल सभी सबूतों के साथ एक वीडियो पोस्ट करूंगा, मेरे और मेरे परिवार के साथ जो भी हुआ है उसे लेकर. मैं दो दिन से इसलिए चुप था क्योंकि मेरा परिवार है, जिसकी देखरेख मुझे ही करनी है. मेरे माता-पिता ने बहुत कुछ सहा है.

---विज्ञापन---

मुझे भारत के कानून पर पूरा भरोसा है- कलम

कलम ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि मुझे नहीं पता कि मेरे पेरेंटस का ये वक्त कैसे कटेगा, इसलिए इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, मुझे सच में एक बार फिर सच्चाई सामने लाने की जरूरत है और मैं इसे कानूनी तौर पर भी ले रहा हूं. मुझे भारत के कानून पर पूरा भरोसा है, जो सच होगा वो सामने तो आके ही रहेगा. बात यहां सच की है और सच के लिए अगर मुझे कोई भी हद तक जाना पड़े तो मैं जाउंगा.

इमोशनल करके सच से दूर रखा गया- कलम

इसके आगे कलम ने एक और पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि अभी तक आप लोगों को बस इमोशनल करके सच से दूर रखा गया है, जो कुछ हुआ उसका मुझे भी बुरा लगा है और मेरे माता-पिता को भी, लेकिन इससे वो झूठ सच नहीं हो जाता. अभी तक जो भी आरोप मुझ पर लगे, मेरी होने वाली वाइफ और मेरे मां-बाप पर लगाए गए हैं, उसका कोई भी सबूत नहीं दिया गया है.

---विज्ञापन---

मुझ पर लगे एक भी आरोप का कोई सबूत- कलम

कलम ने लिखा कि मैंने उस 2 घंटे की वीडियो के सारे सबूत अपने बोर्डकास्ट में डाले और जब दूसरी तरफ से कोई भी सबूत नहीं दिया गया, तो एक ऐसा कदम उठाया गया जिसके कारण लोग सही या गलत को भूल कर बस इमोशन में आके सपोर्ट करने लगे. क्या अभी तक मुझ पर लगे एक भी आरोप का कोई सबूत दिया गया है?

सच सामने आकर रहेगा- कलम

उन्होंने आगे कहा कि मैं चाहूंगा कि अगर मैं गलत हूं जैसा बताया जा रहा है तो उसके सबूत दिए जाएं, बाकी की बातें कल वीडियो में होंगी. भगवान सच को तो नहीं छुपने देगा इतना मुझे भरोसा है. अगर मैं गलत हूं तो मैं सजा के लिए तैयार हूं या अगर मैं सही तो मुझे इंसाफ भी अब वो लोग दिलाएंगे जो अभी तक मुझे या मेरे मां-बाप को गलियां दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें- ‘परेशान हो गया हूं, आखिरी बार समझा रहा…’, UK07 Rider Anurag Dobhal के मैनेजर का किस पर फूटा गुस्सा और क्यों?

First published on: Mar 10, 2026 01:34 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.