Model Kills Husband then Takes Her own Life: अमेरिका के फ्लोरिडा स्टेट से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। फ्लोरिडा के मियामी शहर में हुए मर्डर और फिर सुसाइड ने हर किसी को हैरान कर दिया है। दरअसल एक मॉडल ने अपने पति को 5 गोलियां मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली और अपनी जान ले ली। इस घटना के बारे में दूसरों को तब पता चला जब उन्होंने बालकनी से नीचे जमीन पर खून को गिरते हुए देखा। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।
मॉडल ने पति को उतारा मौत के घाट
महिला की पहचान 27 साल की मॉडल सबरीना कास्निकी के तौर पर की गई हैं। मॉडल ने मियामी के बीच क्लब II हैलैंडेल कोंडो टावर में बुधवार रात को इस वारदात को अंजाम दिया। रात के करीब साढ़े 12 बजे अचानक उसने अपने 34 साल के पति पजतिम कास्निकी को एक के बाद एक 5 गोलियां मार दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बालकनी में खून देख आसपास के लोग सहम गए। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इस केस की तफ्तीश में पुलिस जुट गई है। फिलहाल पति को मारकर खुद को मारने का कोई कारण अब तक पता नहीं चला है।
पीठ के बल गिरी थी महिला
जान गवाने वाले पजतिम कास्निकी की बहन की मानें तो उनकी भाभी सबरीना ने परिवार को तोड़ दिया। उनकी बहन ने कहा कि मुझे डर है कि मेरी मां इस सदमे से कभी नहीं उभर सकेगी। हम इस वक्त बहुत ज्यादा दुखी हैं। पजतिम की छोटी बहन एड्रियाना ने इमोशनल होकर कहा कि अब वो क्या करेंगी। अपने भाई को कहां दफनाएंगी, उन्हें समझ नहीं आ रहा है। इस घटना की जानकारी जब पुलिस को दी गई तो पुलिस इनके फ्लैट पर पहुंची तो महिला पीठ के बल पड़ी थी। वहीं पजतिम बालकनी में चेहरे के बल गिरा था। घर के अंदर टीवी चल रहा था। पुलिस मर्डर और सुसाइड के एंगल से इस वारदात की जांच कर रही है।
कौन थीं सबरीना?
आपको बता दें सबरीना कोसोवो की रहने वाली थी। वो डेजफेरोविक के लिए मॉडलिंग करती थी। वहीं पजतिम के परिवार को रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित के भतीजे ने एक चैनल से बातचीत में कहा कि सबरीना ने बेवकूफी भरा काम किया है। उसने हत्या के बाद खुद की जान क्यों ले ली, ये पता नहीं चल पा रहा है।
यह भी पढ़ें: Kapil Sharma ने Rekha से किया Amitabh Bachchan का जिक्र, एक्ट्रेस बोलीं- मुझसे पूछिए एक-एक डायलॉग याद है
संबंधित खबरें
सलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज? फिल्म के नए वर्जन को मिली हरी झंडी!
1 hr ago'डटकर सामना किया…', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम; पोस्ट हुआ वायरल
2 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
3 hrs agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
12 hrs agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
15 hrs agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
16 hrs ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
17 hrs agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
19 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
21 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines