ईशान खट्टर और भूमि पेडनेकर की मच अवेटेड सीरीज ‘द रॉयल्स’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। इस मल्टी स्टारर सीरीज में ईशान और भूमि के साथ जीनत अमान, साक्षी तंवर, डिनो मोरिया, चंकी पांडे, नोरा फतेही और विहान सामत नजर आ रहे हैं। ‘फोन भूत’, ‘पीपा’ और हॉलीवुड के प्रोजेक्ट ‘द परफेक्ट कपल’ के बाद ईशान इस सीरीज में नजर आ रहे हैं। वहीं, इस साल रिलीज हुई फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ के बाद भूमि पेडनेकर पहली बार रॉयल अंदाज में ‘द रॉयल्स’ में नजर आ रही हैं। आखिर कैसी है नेटफ्लिक्स पर आई ये मल्टीस्टारर वेब सीरीज? इसके लिए पढ़िए News24 का रिव्यू।
क्या है ‘द रॉयल्स’ की कहानी?
कहानी राजस्थान के मोरपुर से शुरू होती है, जहां मोरपुर के महाराज युवनाथ सिंह (मिलिंद सोमन) के अकस्मात मृत्यु के बाद मोरपुर और मोतीबाग महल की जिम्मेदारी महाराज के बड़े बेटे अविराज सिंह (ईशान खट्टर) को मिलती है। महाराज के जाने के बाद अविराज, उसकी मां महारानी पद्मजा (साक्षी तंवर) और मांजी साहिब (जीनत अमान) को पता चलता है कि मोरपुर और मोतीबाग महल पर काफी कर्ज है। इसी दौरान मुंबई की सोफिया कनमनी शेखर (भूमि पेडनेकर) अपने नए स्टार्ट अप वर्क पोटैटो के जरिए आम जनता को राजसी ठाट बाट से रूबरू करवाने के लिए रॉयल बीएनबी चालू करना चाहती है, जिसके जरिए वो रॉयल परिवार और आम लोगों को करीब लाना चाहती हैं।
सोफिया ने मोती महल के परिवार के सामने रखा प्रस्ताव
सोफिया राजस्थान के सभी पैलेस में रॉयल बीएनबी स्टार्ट करना चाहती है, जहां आम जनता राजमहल में राज परिवार के साथ रहकर राजसी अंदाज का लुत्फ उठा पाए। ऐसे में सोफिया मोरपुर के मोती महल जा पहुंचती है और नुकसान में जा रहे मोती महल के परिवार के सामने रॉयल बीएनबी स्टार्ट करने का प्रस्ताव रखती है। कर्ज में डूबे मोरपुर के मोती बाग महल का परिवार इस रॉयल बीएनबी के लिए भले ही मान जाता है, पर सीईओ सोफिया शेखर और अविराज सिंह के बीच का प्यार और तकरार, इस कर्ज और स्टार्ट अप के बीच आने लग जाता है। अब इतनी कहानी जानने के बाद थोड़ी मेहनत तो बनती है, तो फिर जाइए नेटफ्लिक्स का रुख कीजिए।
डायरेक्शन और राइटिंग कैसी?
‘द रॉयल्स’ एक तरह से असल में रॉयल है। वो इसलिए क्योंकि रॉयल्टी से भरपूर इस सीरीज के पीछे की पूरी टीम लेडीज स्पेशल है। जी हां, इस सीरीज की डायरेक्टर प्रियंका घोष और नुपुर अस्थाना हैं। इस सीरीज को नेहा शर्मा और इति अग्रवाल ने लिखा है, साथ ही इस सीरीज के क्रिएटर्स रंगिता और इशिता प्रीतिश नंदी हैं। डायरेक्शन के मामले में प्रियंका घोष और नुपुर अस्थाना ने अच्छा काम किया है। लेखन के मामले में कहानी कहीं-कहीं इंटरेस्ट कम करती है और तो कहीं बढ़ाती है।
45 मिनट का है हर एपिसोड
पूरे 8 एपिसोड की इस सीरीज में हर एपिसोड करीब 45 मिनट का है। कहानी थोड़ी फीकी और खींची सी नजर आई है। हां, ईशान और भूमि के रोमांस में कोई कमी नहीं छोड़ी गई है। सीरीज में साक्षी तंवर का किरदार हैरान करेगा। वहीं, जीनत अमान के किरदार को इंटरेस्टिंग लिखना चाहिए था। बाकी के कुछ किरदार जैसे विहान सामत, डिनो मोरिया, चंकी पांडे, उदित अरोड़ा और नोरा फतेही सीरीज में थोड़ -थोड़े सीन्स के लिए हैं। सीरीज का बैकग्राउंड स्कोर और गाने अच्छे हैं, जो लूप पर चलते रहते हैं।
भूमि पेडनेकर ने की ओवर एक्टिंग
एक्टिंग के मामले में ईशान ने महाराजा अविराज सिंह का किरदार अच्छे से निभाया है। भूमि सोफिया शेखर के किरदार में थोड़ी ओवर एक्टिंग करती नजर आई हैं। दोनों ने सीरीज में भर-भर के रोमांस किया है, लेकिन केमिस्ट्री कुछ ज्यादा जमती नजर नहीं आई। साक्षी तंवर बेहद अलग अंदाज में नजर आईं, जो देखकर अच्छा लगा। जीनत अमान ने मांजी साहब के किरदार के साथ जस्टिस किया है, लेकिन सीरीज में ज्यादा दिखाई नहीं दीं। डिनो मोरिया, चंकी पांडे और नोरा फतही का स्पेशल अपीयरेंस था। वहीं, बाकी के कलाकार जैसे विहान सामत, उदित अरोड़ा, लिसा मिश्रा, और सुमुखी सुरेश ने अच्छा काम किया है।
यह भी पढ़ें: Neha Singh Rathore ने भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच कही ये बात, पोस्ट देख भड़के लोग!
फाइनल वर्डिक्ट
द रॉयल्स नेटफ्लिक्स पर आ चुकी है। ये एक इंट्रेस्टिंग रोमांटिक कॉमेडी सीरीज है, जिसे देखा जा सकता है।
द रॉयल्स को मिलते हैं: 3 स्टार।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines