Neha Singh Rathore ने भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच कही ये बात, पोस्ट देख भड़के लोग!

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव और पाकिस्तान की ओर से की गई नापाक कोशिश के बाद भोजपुरी सिंगर नेहा सिंह राठौर की प्रतिक्रिया सामने आई है। हालांकि उनकी पोस्ट लोगों को पसंद नहीं आई।

neha singh rathore trolled after share post india pakistan tensions

Neha Singh Rathore File Photo

भारत के ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान अपने नापाक इरादों से बाज नहीं आ रहा है। एक बार फिर उसने मिसाइल और ड्रोन से जम्मू, पठानकोट समेत क्षेत्रों पर हमले किए जिसका भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया। फिलहाल दोनों देशों में तनाव बना हुआ है। इन सब के बीच भोजपुरी लोक गायिका नेहा सिंह राठौर की प्रतिक्रिया सामने आई है। उनकी ये प्रतिक्रिया लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। जिसके बाद लोग सोशल मीडिया के जरिए नेहा सिंह राठौर को काफी ट्रोल कर रहे हैं।

विज्ञापन

नेहा राठौर ने दी प्रतिक्रिया

नेहा सिंह राठौर ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘लाशें भारत और पाकिस्तान में गिर रही हैं। हथियार यूरोप वालों के बिक रहे हैं। बताओ युद्ध कौन जीत रहा है?’

विज्ञापन

इस पोस्ट के बाद सिंगर ने एक और पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट में एक तस्वीर है, जो 1971 के युद्ध में पाकिस्तान की सेना के सरेंडर करने के बाद दोनों देशों के बीच हुए शांति समझौते की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए नेहा सिंह ने कैप्शन दिया, ‘इतिहास गवाह है.. यही होता आया है, यही होता रहेगा।’

विज्ञापन

विज्ञापन

यूजर्स ने सिंगर को किया ट्रोल

नेहा सिंह का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। हालांकि कुछ यूजर्स को पसंद नहीं आ रहा है। वह सिंगर की पोस्ट को लेकर उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘कल तक तो आप ये ही चाहती थीं। अब बदल क्यों गई हैं?’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘नेहा जी, आपकी इसी ललकार को मोदी जी ने सीरियस लिया। अब आप पलट गई।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आपका स्टैंड क्या है? पहले तय कीजिए।’

विज्ञापन

विज्ञापन

नेहा सिंह के खिलाफ दर्ज हुई थी शिकायत

गौरतलब है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से सिंगर नेहा सिंह राठौर लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पर हमला बोल रही थीं। उन्होंने कई ट्वीट के जरिए मोदी सरकार को आड़े हाथ लेते हुए आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। यही नहीं हमले को बिहार विधानसभा चुनाव से भी जोड़ा था जिसके बाद नेहा सिंह राठौर के खिलाफ अयोध्या और लखनऊ में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ