आम्रपाली दुबे की तारीफ में पवन सिंह ने पढ़े कसीदे, भावुक होकर एक्ट्रेस ने शेयर किया दिल छू लेने वाला पोस्ट

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह इन दिनों जियो हॉटस्टार के रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ का हिस्सा बने हुए हैं. पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की जमकर तारीफ की है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Amrapali dubey And Pawan singh

Amrapali Dubey ने पवन सिंह को लेकर कही ये बात!

विज्ञापन

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह इन दिनों जियो हॉटस्टार के रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में गदर मचा रहे हैं. हालांकि, एक्टर के खिलाफ इस शो में काफी कुछ कहा गया था. लेकिन आज हम आपको पवन सिंह के बारे में बताएंगे, जिन्होंने आम्रपाली दुबे को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जो जमकर वायरल हो रहा है. खास बात यह है कि एक्टर की इस पोस्ट को एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने री-पोस्ट किया है.

पवन सिंह ने पोस्ट शेयर कर उनके बच्चा गोद लेने उनके फैसले की जमकर की तारीफ की है. उन्होंने कहां कि, ‘पंडित जी (पवन सिंह आम्रपाली को इसी नाम से बुलाते हैं) गोद लेना एक बच्चे को सिर्फ अपनाना नहीं, बल्कि उसकी पूरी जिंदगी को अपनाना होता है. इस खूबसूरत फैसले को मेरा सलाम.

विज्ञापन

आम्रपाली ने शेयर किया भावूक पोस्ट

पवन सिंह के इस पोस्ट पर को री-पोस्ट करते हुए आम्रपाली ने एक भावुक मैसेज लिखा, ‘एक्ट्रेस ने कहा- ‘बहुत बहुत धन्यवाद पवन सिंह जी. जिसके पास इतना अच्छा परिवार और आप जैसे एक दोस्त हों, उसकी जिंदगी का हर निर्णय सफल ही होगा. आप हमेशा से मेरी हिम्मत बनकर साथ खड़े रहे है. आम्रपाली ने आगे लिखा कि, ‘मैं हमेशा आपकी दोस्ती के लिए आभारी रहूंगी’

आम्रपाली दुबे एक मूवी के लिए कितना फीस चार्ज करती हैं?

वहीं आम्रपाली दुबे की बात करें, तो वो भोजपुरी सिनेमा की मंझी हुई कलाकार है, जिन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया है. आम्रपाली भोजपुरी सिनेमा की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस में से एक हैं. वो एक मूवी के लिए 20 से 30 लाख रुपये फीस चार्ज करती है. वहीं एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर भी काफी जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी है. बता दें कि इंस्टाग्राम एक्ट्रेस की लगभग 5 मिलियन फॉलोअर्स मौजूद हैं.

विज्ञापन

‘भोजपुरी बवाल’ कहां देखें?

जियो हॉटस्टार की रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ का आगाज 2 अगस्त 2026 से शुरू हुआ है. इस शो में पवन सिंह, दिनेश लाल यादव (निरहुआ) और आम्रपाली दुबे जैसे कई कलाकार नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ