Ritesh Pandey Receives Death Threat: भोजपुरी इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. भोजपुरी सिनेमा के एक्टर और सिंगर रितेश पांडेय को धमकी मिली है. सिंगर से फोन पर 10 लाख की रंगदारी मांगी गई है. वहीं इसकी शिकायत रितेश पांडेय ने पुलिस को दे दी है. वहीं पुलिस ने भी मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. रितेश ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी है. वहीं इस खबर के बाद से रितेश पांडे के फैंस भी टेंशन में आ गए हैं. हालांकि पुलिस ने केस दर्ज कर धमकी देने वाले शख्स की तलाश शुरू कर दी है.
सिंगर ने दर्ज कराई शिकायत
रितेश पांडेय ने सारनाथ पुलिस स्टेशन में तहरीर दी है. भोजपुरी स्टार रतेश पांडेय के ऑफिशियल फोन नंबर पर कॉल किया गया और 10 लाख की रंगदारी मांगी गई. रितेश पांडेय ने पुलिस को जानकारी देते हुए कहा कि कॉल करने वाले शख्स ने अपना नाम बुलबुल यादव बताया है. साथ ही वो सारनाथ का ही रहने वाला है. रितेश ने आगे बताया कि इस शख्स ने कॉल करते ही गाली-गलौज शुरू कर दी थी. गाली देने के साथ-साथ सिंगर से शख्स ने 10 लाख रुपये मांगे और कहा कि 10 लाख रुपये दो वरना जान से मार देंगे. साथ ही खुद को डॉन भी बताया.
शख्स के खिलाफ शिकायत हुई दर्ज
रितेश पांडेय के बयान के बाद ही पुलिस ने तत्काल प्रभाव के साथ केस दर्ज कर लिया है. वहीं बुलबुल यादव के अभी तक पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस के अनुसार बुलबुल यादव पर बीएनएस की धारा 351(3),352 और 308(5) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. वहीं पुलिस बुलबुल यादव की तलाश में भी जगह-जगह छानबीन कर रही है. जल्द ही बुलबुल यादव पुलिस के हत्थे चढ़ता नजर आने वाला है.
कौन हैं रितेश पांडेय?
रितेश पांडेय भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने सिंगर और एक्टर हैं. लाखों लोग उनकी एक्टिंग और सिंगिंग के दीवाने हैं. वहीं साल 2025 में एक्टर बिहार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं. रितेश पांडेय ने ये चुनाव करगहर विधानसभा सीट से लड़ा था. हालांकि उस दौरान वो चुनाव में हार गए थे. लेकिन राजनीति की दुनिया में रितेश पांडेय के काफी चर्चे हुए थे. रितेश पांडेय ‘पियवा से पहिले हमार रहलू’, ‘हैलो कौन’, ‘गोरी तोरी चुनरी बा लाल लाल’ और ‘लौंडिया लंदन से लायेंगे’ जैसे गाने गा चुके हैं.