पवन-खेसारी नहीं, निरहुआ के लिए उदित नारायण ने गाया था ये सुपरहिट गाना; आज भी चलता है जादू

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर उदित नारायण ने सिर्फ हिंदी ही नहीं बल्कि भाजपूरी में भी कल्ट क्लासिक गाना दिया है. सिंगर ने यह गाना  निरहुआ (Nirahua) के लिए गाया था. चलिए जानते हैं इस गाने के बारे में.

Nirahua, udit narayan

उदित नारायण ने निरहुआ के लिए गाया था सुपरहिट गाना (PIC-Youtube ( Ishtar Bhojpuri ) / Instagram ( uditnarayanmusic)

विज्ञापन

मशहूर सिंगर उदित नारायण (Udit Narayan) ने सिर्फ हिंदी फिल्मों में ही नहीं बल्कि भोजपुरी सिनेमा में भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा है. सिंगर का एक गाना आज भी काफी सुना जाता है. उदित नारायण ने यह गाना खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) या फिर पवन सिंह (Pawan Singh) के लिए नहीं गाना नहीं गाया था.

आपको बता दें कि सिंगर उदित नारायण ने दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ निरहुआ के लिए करीब दो दशक पहले यह गाना गाया था. सिंगर का यह गाना आज भी दर्शकों को काफी पसंद आता है. इस गाने को अब तक यूट्यूब पर मिलियंस में व्यूज मिल चुके हैं. दो दशक बाद भी लोग इस गाने को सुनना पसंद करते हैं.

विज्ञापन

उदित नारायण ने निरहुआ के लिए गाया था गाना

सिंगर उदित नारायण ने 18 साल पहले भोजपुरी एक्टर निरहुआ के लिए गीत गाया था. यह गाना फिल्म ‘प्रतिज्ञा’ (Pratigya) दर्शाया गया था. यह मूवी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इस मूवी में निरहुआ के साथ पाखी हेगड़े, पवन सिंह और सोनाली जोशी जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाया था. दर्शकों को मूवी के साथ-साथ इसके गाने भी लोगों को काफी ज्यादा पसंद आए थे. इस मूवी के कुछ गानों को पवन सिंह ने अपनी दमदार आवाज में गया था, तो वहीं कुछ गानों को कल्पना पतोवरी ने गए थे. लेकिन मूवी का एक गाना सबसे ज्यादा हिट हुआ था, जिसे कोई भोजपुरी सिंगर नहीं बल्कि बॉलीवुड के मशहूर सिंगर उदित नारायण ने अपनी आवाज में गाया था.

हम जिस गाने की बात कर रहे हैं, उस गाने का टाइटल ‘मन के सांवरिया बन गईला’ (Mann Ke Sawariya Ban Gaila) है. इस गाने को लोगों ने भरपूर प्यार और सपोर्ट किया था.यह गाना आज भी यूट्यूब पर धुम मचा रहा है. यह गाना एक्ट्रेस पाखी हेगड़े और निरहुआ पर फिल्माया गया है, जो एक रोमांटिक सॉन्ग है. इस गाने को उस दौर में लोगों ने टीवी पर भी काफी सुना था. इस गाने को यूट्यूब पर अब तक लगभग 15 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. 

विज्ञापन

उदित नारायण के इस गाने के बोल लोगों को काफी ज्यादा पसंद आए थे. भोजपुरी का यह गाना विनय बिहारी (Vinay Bihari) ने लिखा था, जबकि संगीत राजेश रजनीश ने तैयार किया था. उस दौर में सिंगर ने बॉलीवुड में कई सारे हिट गाने दिए थे, जो लोगों को पसंद आ रहे थे. उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में भी अपनी आवाज का जलवा बिखेरा है और उनका यह गाना सदाबहार साबित हुआ है, जिसे आज भी लोग सुनना पसंद करते हें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ