'मैंने सब खो दिया…', पवन सिंह को सताई पहली पत्नी की याद; 'भोजपुरी बवाल' में फूट-फूटकर रोए 'पावर स्टार'

Pawan singh in Bhojpuri Bawaal: जियोहॉटस्टार के रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह ने अपनी दिवंगत पहली पत्नी को याद किया और वो याद करते-करते रोने लगे. वहीं एक्टर ने अपनी शादी से जुड़े किस्से भी शेयर किए. चलिए जानते हैं एक्टर ने क्या कुछ कहा.

Bhojpuri bawaal pawan singh remembers first wife

(Pic Credit- Instagram/Jiohotstar) पवन सिंह ने अपनी पहली वाइफ को किया याद

Pawan singh in Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी स्टार पवन सिंह अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं. ‘पावर स्टार’ होने के बाद भी पवन सिंह ने निजी जिंदगी में बहुत कुछ झेला है. हाल ही में एक्टर का दर्द जियोहॉटस्टार के रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में छलक पड़ा. रियलिटी शो के लेटेस्ट एपिसोड में पवन सिंह इमोशनल हो गए. वहीं भावुक होते हुए एक्टर ने अपनी दिवंगत पहली वाइफ को याद किया और फूट-फूटकर रोने लगे. पवन सिंह ने अपनी पहली वाइफ संग अपने रिश्तों को भी बयां किया. चलिए जानते हैं ‘पावर स्टार’ पवन सिंह ने इमोशनल होकर क्या कुछ कहा.

विज्ञापन

पहली पत्नी को किया याद

पवन सिंह की पहली शादी साल 2014 में हुई थी. अपने भाई रानू की साली नीलम से पवन सिंह की पहली शादी हुई थी. वहीं शादी के 3 महीने बाद ही पवन सिंह की खुशियां दुखों में बदल गई थी. शादी के 3 महीने बाद ही उनकी पहली पत्नी नीलम का निधन हो गया था. वहीं अब जियोहॉटस्टार के रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह अपनी पहली पत्नी को याद करते हुए इमोशनल हो गए. एक्टर ने कहा, ‘उसके जाने से मैंने अपनी जिंदगी में सब कुछ खो दिया. आज भी और मरते दम तक वो हमेशा मेरी जिंदगी रहेगी.’

विज्ञापन

एक्टर ने सुनाया पहली शादी का किस्सा

एक्टर ने शादी के बारे में बात करते हुए बताया कि जब मेरी और नीलम की शादी हुई थी तो हम बच्चे थे. हम लोग बचपन में भी साथ खेलते थे. परिवार को लगा कि दोनों एक-दूसरे को अच्छे से जानते हैं तो इनकी शादी करा देते हैं. मैंने भी कोई बहस नहीं की और मैं मान गया. हंसी-खुशी में हमारी सगाई हुई और शादी भी हो गई. पवन सिंह ने भावुक होते हुए आगे कहा, ‘जब भी हम काम के सिलसिले में बाहर जाते थे तो घर आकर उसे बताते थे कि आज हमने इस एक्ट्रेस के साथ काम किया. जिस पर वो चिढ़कर कहती थी कि बहुत मारूंगी. तब मैं उसे कहता था कि तुम मेरी धर्मपत्नी हो. जब बुढ़ापे में मेरा हाथ-पैर नहीं चलेगा तो तुम ही एक ग्लास पानी लाकर दोगी. लेकिन हम साथ में सिर्फ 3 महीने ही रह सके.’

विज्ञापन

पत्नी के निधन से टूटे पवन सिंह

अपने जीवन की कहानी बताते हुए पवन सिंह की आवाज भी कांपने लगी और वो फूट-फूटकर रोने लगे. एक्टर ने अपनी पहली पत्नी के निधन की कहानी सुनाते हुए कहा, ‘मैं शूटिंग से देर रात में आता था तो मेरी पत्नी और घरवाले सब सो जाते थे और हॉल का दरवाजा खुला रखते थे. उस दिन भी दरवाजा खुला हुआ था तो मैंने अपने घरवालों को बोला कि दरवाजा बंद कर दिया करो चाहे मैं लेट आऊं या नहीं. सेफ रहना चाहिए. वहीं मुझे सुबह 7 बजे शूटिंग पर जाना था तो मैं सोने के लिए दूसरे फ्लैट में चला गया जहां दोस्त सोते थे. फिर मुझे वहां नींद नहीं आई तो मैंने सोचा कुछ भी हो मुझे अपनी पत्नी के साथ ही रहना चाहिए तो मैं वापस आया और तब तक मेरी सारी दुनिया उजड़ चुकी थी.’ पवन सिंह अपने इस किस्से को सुनाते हुए टूट गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ