Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

‘मैं खुद सुलझाऊंगा…’, थलापति विजय ने पर्सनल लाइफ में चल रही परेशानियों पर किया रिएक्ट, क्या बोले एक्टर?

Thalapathy vijay: थलापति विजय ने अपनी पर्सनल लाइफ की परेशानियों पर अब रिएक्शन दिया है. हर जगह विजय और उनकी वाइफ संगीता को लेकर बातें हो रही हैं. आइए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है?

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Mar 9, 2026 15:03
Thalapathy vijay
Thalapathy vijay. image credit- social media

Thalapathy vijay: थलापति विजय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक विजय को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं. इस बीच अब विजय ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हो रही चर्चाओं पर रिएक्शन दिया है. आइए जानते हैं कि अभिनेता का क्या कहना है?

थलापति विजय ने दिया रिएक्शन

दरअसल, हाल ही में इंटरनेशनल वुमेंस डे के मौके पर थलापति विजय एक महिला सम्मेलन में शामिल हुए. इस दौरान विजय ने अपनी पर्सनल लाइफ पर भी बात की है. इस दौरान विजय ने कहा कि मेरे आस-पास चल रही परेशानियों को लेकर आप चिंता ना करें, ये मुद्दे आपके लायक नहीं हैं और मैं खुद इनका हल निकाल लूंगा.

---विज्ञापन---

क्या बोले विजय?

विजय ने आगे कहा कि मुझे सबसे ज्यादा दुख तब होता है, जब मैं ये देखता हूं कि मेरी वजह से आप तनाव में हैं और परेशान हैं. इसी के साथ विजय ने इस सम्मेलन में महिलाओं से कई और वादे भी किए हैं. गौरतलब है कि विजय अपनी पत्नी संगीता संग तलाक और तृषा कृष्णनन संग अफेयर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं.

250 करोड़ रुपये की एलिमनी का ऑफर

विजय की वाइफ संगीता ने कोर्ट में एक्टर के खिलाफ याचिका दर्ज की है. साथ ही उन्होंने अपने पति के लिए एक्सट्रा मैरिटयल अफेयर की भी बात कही है. हालांकि, सुनने में आया था कि विजय कोर्ट के बाहर ही इस मामले को सुलझाना चाहते हैं और इसलिए उन्होंने अपनी वाइफ संगीता को 250 करोड़ रुपये बतौर एलिमनी भी ऑफर किए हैं.

---विज्ञापन---

तृषा कृष्णनन संग अफेयर की रूमर्स

बता दें कि विजय को लेकर चर्चा हो रही है कि अभिनेता का अभिनेत्री तृषा कृष्णनन संग अफेयर चल रहा है. हालांकि, इन रूमर्स दोनों स्टार्स ने ही कोई रिएक्शन नहीं दिया है, लेकिन अफेयर की रूमर्स की बीच दोनों को एक साथ एक शादी में देखा गया था. इस शादी में विजय और तृषा दोनों ही साथ नजर आए थे. अब देखने वाली बात होगी कि ये मामला क्या नया मोड़ा लेता है.

यह भी पढ़ें- मशहूर सिंगर रिहाना के घर पर हुई फायरिंग, गोली चलाने वाली महिला अरेस्ट, जानें पूरा मामला

First published on: Mar 09, 2026 03:03 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.