Bigg Boss 20: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक शो की खूब चर्चा हो रही है. शो का हर एक एपिसोड नए ट्विस्ट के साथ आ रहा है. इस बीच अब शो के कंटेस्टेंट्स काजी तौकीर चर्चा में हैं. जब से शो शुरू हुआ है, तबसे ही काजी तौकीर सुर्खियों में बने हुए हैं.
काजी तौकीर ने की अरिजीत सिंह की तारीफ
काजी तौकीर हर रोज कुछ ना कुछ ऐसा कर ही देते हैं, जिससे वो सुर्खियों का हिस्सा बन जाते हैं. अब उन्होंने शो में सिंगर अरिजीत सिंह की जमकर तारीफ की है, जिससे वो फिर से चर्चा में हैं. शो के हालिया एपिसोड में काजी तौकीर ने सिंगर अरिजीत सिंह की बहुत तारीफ की है. साथ ही उनका एक मशहूर गाना गाकर उन्हें ट्रिब्यूट भी दिया है.
वो क्रेजीपन के बाप हैं- काजी
दरअसल, शो में अमन गांधी से बातचीत के दौरान काजी ने कहा कि अगर मैं क्रेजी हूं, तो वो क्रेजीपन के बाप हैं. हालांकि, शो में जब अमन ने कहा कि काजी नेशनल टेलीविजन पर ये बात कह रहे हैं, तो काजी ने जवाब दिया कि अरिजीत को ऐसी बातों की परवाह नहीं है और उन्होंने सिंगर की तारीफ जारी रखी.
सिंगर का बहुत सम्मान करते हैं- काजी
इसके बाद उन्होंने कहा कि वो अलग ही लेवल के इंसान हैं, वो एक पागल वैज्ञानिक हैं. इसके बाद शो में काजी ने अरिजीत के लिए ‘फ्लाइंग किस’ दिया और कहा कि मैं आपसे प्यार करता हूं. इतना ही नहीं बल्कि दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ बात करते हुए काजी ने माना कि वो सिंगर का बहुत सम्मान करते हैं और अपनी तारीफ को शब्दों में बयां नहीं कर सकते.
गाना गाकर दिया ट्रिब्यूट
इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘आशिकी 2’ का गाना ‘तुम ही हो’ गाकर उन्हें ट्रिब्यूट भी दिया है. इतना ही नहीं बल्कि शो में हर कंटेस्टेंट्स अपने-अपने हिसाब से गेम खेल रहा है और घर में अपनी खास जगह बनाने की कोशिश कर रहा है. साथ ही अगर अरिजीत सिंह और काजी तौकीर की बात करें तो दोनों की दोस्ती साल 2005 में ‘फेम गुरुकुल’ के दिनों से है.
एक साथ नजर आए थे काजी और अरिजीत
गौरतलब है कि करियर के रास्ते अलग होने के बावजूद भी दोनों दो दशकों से ज्यादा समय से संपर्क में हैं. बता दें कि काजी ने पहले अरिजीत को अपना करीबी दोस्त बताया था. अब हाल ही में दोनों को अरिजीत के होमटाउन, जियागंज में साथ समय बिताते देखा गया था. साथ ही उन्होंने स्कूटी की सवारी की और क्रिकेट एकेडमी भी गए थे.
यह भी पढ़ें- किस मलयालम फिल्म की रीमेक है ‘हैवान’, जिसने 10 साल पहले की थी 8 गुना कमाई, आपने देखी?
संबंधित खबरें
'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
15 hrs ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
1 day ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
1 day agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
1 day agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
2 days agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
3 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
3 days agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
4 days agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
4 days agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines