Barbie Hsu Passed Away: नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘Meteor Garden’ की पॉपुलर एक्ट्रेस बार्बी ह्सु का निधन हो गया है। ताइवान की एक्ट्रेस ने 48 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली है। उनके निधन की वजह निमोनिया बताई गई है। बता दें कि बार्बी ह्सु को एक्ट्रेस के अलावा फेमस सिंगर भी थीं। कोरिया हेराल्ड के अनुसार, उनकी बहन ने सोमवार को एक्ट्रेस की मौत की पुष्टि की है। साथ ही बताया है कि बार्बी ह्सु अपने परिवार के साथ जापान की यात्रा पर थीं। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। फैंस सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
बहन ने की मौत की पुष्टि
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बार्बी ह्सु की बहन डी ह्सु ने एक बयान के जरिए अपनी बहन की मौत की खबर साझा की है। उन्होंने अपने बयान में कहा, ‘चंद्र नव वर्ष के दौरान हमारी फैमिली वेकेशन एन्जॉय करने के लिए जापान आई थी। मेरी सबसे प्यारी बहन बार्बी दुर्भाग्य से निमोनिया के कारण हमें छोड़कर चली गई है।’
यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan से हुई बड़ी चूक, इंडिया की जीत पर लिखा पोस्ट लेकिन इस कारण हुए ट्रोल
बार्बी ह्सु ने दो बार की थी शादी
बार्बी ह्सु की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो उन्होंने साल 2010 में चीनी बिजनेसमैन वांग शियाओं फाई से शादी की थी। इस शादी से उनके दो बच्चे भी हैं। हालांकि 2021 में अपनी पहली शादी से निकलने के बाद बार्बी ने मार्च 2022 में, डीजे कू से शादी कर ली। डीजे कू साउथ कोरिया के फेमस म्यूजीशियन हैं और जो के-पॉप जोड़ी क्लोन के साथ अपने काम के लिए जाने जाते हैं।
बार्बी ह्सू इन शोज में आईं नजर
बार्बी ह्सु ने बतौर सिंगिंग 1994 में एसओएस समूह के साथ अपना करियर शुरू किया था। इसका हिस्सा उनकी बहन डी ह्सु भी थीं। बार्बी को चाइनीज टीवी शो Meteor Garden से काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। ये शो साल 2018 में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया था। इसके अलावा वह ‘ए चाइनीज घोस्ट स्टोरी’, ‘सर्मस डिजायर’ और ‘बार्बी रीन ऑफ असैसिन्स’ जैसी सीरीज और फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
4 mins agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
2 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
3 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
4 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
4 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
5 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
6 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
22 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines