Phir Aayi Hasseen Dillruba तो पैपराजी ने कर दी ऐसी हरकत, सहम गईं एक्ट्रेस

Taapsee Pannu Scared: तापसी पन्नू की फिल्म ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ की स्क्रीनिंग के बाद उनके साथ एक अटपटी घटना हो गई और एक्ट्रेस डर गईं। तापसी के साथ पैपराजी ने ऐसा बर्ताव किया कि वो टेंशन में आ गईं।

Taapsee Pannu Scared

Taapsee Pannu Scared

विज्ञापन

Taapsee Pannu Scared: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की फिल्म ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ (Phir Aayi Hasseen Dillruba) नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। फिल्म का फैंस इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच तापसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो गया है। ये वीडियो हाल ही का है और इसमें एक्ट्रेस का हाल देख उनके फैंस भी घबरा गए हैं। तापसी वीडियो में डरी-सहमी हुई सी नजर आ रही हैं। अब उनका ये हाल कैसे हुआ और वो किससे इतना डर गई हैं चलिए जानते हैं।

तापसी का वीडियो वायरल

दरअसल, ये वीडियो गुरुवार की शाम का है जब एक्ट्रेस अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए मुंबई के एक थिएटर में पहुंची थीं। इस फिल्म की स्क्रीनिंग तो अच्छे से हो गई, लेकिन फिर वहां से लौटते हुए एक्ट्रेस के साथ कुछ ऐसा हो गया कि अब उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, पैपराजी ने तापसी को देखते ही उन्हें घेर लिया और एक्ट्रेस की तस्वीरें क्लिक करने लगे। इसी बीच एक शख्स फोटो लेने के चक्कर में उनके बेहद करीब आ गया और तापसी न सिर्फ अनकंफर्टेबल हो गईं बल्कि वो डर भी गईं।

विज्ञापन

किससे डर गईं एक्ट्रेस?

वीडियो में आप देख सकते हैं कि तापसी भीड़ में घिरी हुई हैं और उनके चेहरे पर एक अजीब-सी टेंशन दिखाई दे रही है। तापसी वीडियो में कहती दिख रही हैं कि आप चढ़िए मत मुझ पर। आप चढ़कर आएंगे तो आप मुझे डरा रहे हैं।’ ये कहते हुए तापसी के चेहरे पर घाबरहट दिख रही है। वो बिना कुछ सुने फिर अपनी गाड़ी में बैठ जाती हैं और पैपराजी उन्हें बताते हैं कि उस शख्स ने आपसे माफी मांगी है। हालांकि, एक्ट्रेस वहां से निकलने के लिए उस बात पर रिएक्ट किए बिना पैपराजी को थैंक्यू बोलकर उन्हें बाय कर निकल गईं।

विज्ञापन

ट्रोल हुईं तापसी

इस वीडियो में तापसी के चेहरे पर एक चिढ़ दिख रही है और अब वो देखने के बाद लोग इस वीडियो पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘खुद ही बुलाती हैं और खुद ही नाटक करती हैं।’ इस घटना के बाद उल्टा तापसी को ट्रोल करते हुए एक शख्स ने लिखा, ‘बहुत घमंड है तपसी में।’ एक बोला, ‘इसकी 4 साल में एक फ्लॉप फिल्म आती थी तो ये पागल हो जाती है बस एक्टिंग करेगी।’ एक बोला, ‘बहिष्कार करो इसको।’ तो कोई कहता है, ‘इतना भी ड्रामा जरूरी नहीं है। फेक… जो भी तुम्हें देखेगा वो डर जाएगा।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ