3 idiots फेम एक्टर Akhil Mishra की मौत से टूट गई पत्नी Suzzane Bernert, इमोशनल नोट लिख बताया दिल का हाल

Akhil Mishra Wife Suzzane Bernert Emotional Post

Image Credit: Instagram

Akhil Mishra Wife Suzzane Bernert Emotional Post: ‘3 इडियट्स’ (3 Idiots) फेम एक्टर अखिल मिश्रा (Akhil Mishra) के निधन की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। एक्टर की बीते दिन किचन में काम करते समय स्टूल से गिरने पर मौत हो गई। दरअसल, गिरने के बाद उनके सिर पर गंभीर चोट आई थी जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन वो बच नहीं सके। अब उनकी मौत की खबर से पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री सदमे में है। वहीं, उनकी पत्नी सुजैन बर्नेट (Suzzane Bernert) पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जब ये हादसा हुआ उस समय अखिल मिश्रा जहां मुंबई में थे वहीं सुजैन हैदराबाद में थीं।

पति की याद में लिखा इमोशनल नोट

अब दिवंगत एक्टर की पत्नी (Akhil Mishra wife) ने अपने पति के जाने पर चुप्पी तोड़ी है। सुजैन बर्नेट ने पति को याद करते हुए एक इमोशनल नोट (Suzzane Bernert Emotional Note) लिखा है जिसमें उन्होंने अपनी पुरानी यादों का जिक्र किया। एक्ट्रेस साथ में एक खास फोटो भी शेयर की है। इसमें कपल साथ में बातचीत करने में बिजी दिख रहा है। सुजैन ने तस्वीर में ग्रीन कलर का सूट पहना है वहीं अखिल भी कुर्ता पहने दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अब सुजैन ने लिखा, ‘ये हम थे। हमेशा एक-दूसरे से जुड़े रहते थे, बातें करते थे, कई बार बस एक नज़र से…।’

लोगों को कही ये बात

एक्टर ने आगे लिखा, ‘तुम मेरे थे और मैं तुम्हारी थी। उमड़ते प्यार से अभिभूत हूं और मैं चाहती हूं कि आपका प्यार उसकी आत्मा को आगे ले जाए जहां वो जा रही है… एक लहर की तरह… मैं यहां सभी मैसेज के लिए सभी को धन्यवाद दे रही हूं। मुझे आशा है कि आप समझ सकते हैं कि मैं सभी का जवाब नहीं दे सकती, लेकिन आश्वस्त रहें मैं कमैंट्स पढ़ रही हूं और उस प्यार और सपोर्ट को ले कर रही हूं.. और अब आमतौर पर मैं इस पोस्ट को अखिल मिश्रा को उनकी राय पूछने के लिए दिखाती.. कुछ जोड़ने या क्लेरिफाई करने के लिए… अब मैं और नहीं ये कर सकती…।’

पति की मौत से टूटी सुजैन

अब एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अखिल मिश्रा और उनकी पत्नी के शुभचिंतक अब उन्हें सांत्वना देते हुए दिखाई दे रहे हैं। सभी सोशल मीडिया यूजर्स एक्टर के जाने पर दुखी नजर आ रहे हैं। कमैंट्स में सुजैन बर्नेट के साथ फैंस उनका दुख बांट रहे हैं। आपको बता दें, अखिल ने 3 फरवरी 2009 को जर्मन एक्ट्रेस संग शादी रचाई थी। अब अखिल मिश्रा के जाने से सुजैन बर्नेट पूरी तरह से टूट गई हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ