'मेरे मिसकैरेज के लिए…', एक्ट्रेस ने CM विजय को ठहराया अपने बच्चे की मौत का जिम्मेदार, जानें पूरा मामला

Tamil Actress Julie Allegation Agaisnt CM Vijay: तमिलनाडु के सीएम विजय की मुश्किलें थमने का नाम ही नहीं ले रहीं. हाल ही में तमिल एक्ट्रेस ने विजय पर अपने मिसकैरेज होने के गंभीर आरोप लगाए हैं. आइए जानते हैं पूरा मामला.

Tamil Actress Julie Allegation Agaisnt CM Vijay

Tamil Actress Julie Allegation Agaisnt CM Vijay

Actress Julie Blames CM Vijay for Miscarriage: सीएम विजय पिछले कई महीनों से लगातार किसी न किसी कंट्रोवर्सी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में तमिल एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस तमिल’ फेम जूली (मारिया जूलियाना) ने सीएम विजय पर गंभीर आरोप लगाए हैं. जूली ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और दिग्गज अभिनेता सी. जोसेफ विजय (थलपति विजय) और उनकी राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेट्ट्री कजगम (TVK) के समर्थकों को अपने मिसकैरेज (गर्भपात) के लिए जिम्मेदार ठहराया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया खुलासा

दरअसल, एक्ट्रेस जूली ने चेन्नई में एक भावुक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रोते हुए खुलासा किया कि सोशल मीडिया पर थलपति विजय की पार्टी TVK के समर्थकों द्वारा उन्हें लगातार भद्दी ट्रोलिंग, गाली-गलौज और चरित्र हनन (character assassination) का शिकार बनाया जा रहा था, जिसकी वजह से उन्हें भारी मानसिक तनाव का समान करना पड़ा और उनका मिसकैरेज हो गया.

जूली का सीएम विजय पर आरोप

जूली प्रेस कॉन्फ्रेंस पर कहती हैं कि ‘”मेरे बच्चे को खोने के लिए सीधे तौर पर विजय अन्ना (सीएम विजय) जिम्मेदार हैं. उन्होंने खुद तो कुछ नहीं किया, लेकिन अगर वह अपने समर्थकों को एक बार भी पीछे हटने या ऐसी हरकतें न करने की हिदायत दे देते, तो आज मेरा बच्चा जिंदा होता.’

विज्ञापन

पुलिस में शिकायत और राजनीतिक एंगल

आजतक की रिपोर्ट्स के मुताबिक, जूली ने मार्च महीने में इस ट्रोलिंग को लेकर 8 लोगों के खिलाफ FIR भी दर्ज कराई थी. इस मामले में पुलिस ने इसे केवल एक सिविल मानहानि (civil defamation) का मामला बताकर नोटिस भेज दिया, जिसे जूली ने नाकाफी बताया है.

विज्ञापन

जूली के साथ ऐसा क्यों हुआ?

दरअसल, जूली तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी DMK की समर्थक रही हैं. चुनावों के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री विजय की पार्टी TVK के खिलाफ खुलकर रैलियों में बयानबाजी की थी, जिसके बाद से ही TVK के कैडर्स सोशल मीडिया पर उनके पीछे पड़ गए थे. इस दौरान जूली प्रेग्नेंट भी थी. लेकिन इस जबरदस्त ट्रोलिंग को जूली सह नहीं पाई और उनका मिसकैरेज हो गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ