Madhuri Dixit On Aishwarya Rai Trolling: ऐश्वर्या राय की खूबसूरती पर पूरी दुनिया मरती है. लेकिन उम्र के साथ एक्ट्रेस की फिजिकल बॉडी पर कई परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं. हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या ने अपना जलवा बिखेरा. जहां कई लोगों ने उनके लुक की तारीफ की. वहीं कई लोग उन्हें उनकी उम्र को लेकर ट्रोल करने लगे. इस विवाद पर अब सलमान खान की हीरोइन खुद माधुरी दीक्षित भी मैदान में आ गईं हैं.
ऐश्वर्या के सपोर्ट में माधुरी दीक्षित
पीटीआई (PTI) से बातचीत में माधुरी ने कहा, “ऐश्वर्या राय को उनके वजन या उम्र से नहीं, बल्कि उनकी उपलब्धियों से आंका जाना चाहिए.” उन्होंने याद दिलाया कि ऐश्वर्या पिछले 20 से अधिक वर्षों से कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं और उन्होंने वैश्विक स्तर पर देश का मान बढ़ाया है.
युवा पीढ़ी पर गलत असर पड़ेगा
माधुरी ने लुक्स पर होने वाली चर्चाओं की निंदा की और कहा कि “जब आप किसी की अचीवमेंट्स को छोड़कर सिर्फ उसके लुक्स पर बात करते हैं, तो आप युवा पीढ़ी को क्या सिखा रहे हैं? क्या किसी इंसान की कीमत सिर्फ उसके दिखने से तय होती है? यह समाज में बहुत गलत संदेश जाता है.” वे आगे कहती हैं कि सोशल मीडिया ने आज के डिजिटल युग को अपनी राय रखने का मौका दिया है, जिसकी वजह से कई बार नकारात्मकता भी फैल जाती है.
ऐश्वर्या और कान्स फिल्म फेस्टिवल
बता दें कि ऐश्वर्या कान्स फिल्म फेस्टिवल को पिछले कई सालों से अटेन्ड कर रहीं हैं. उन्होंने पहली बार कान्स फिल्म फेस्टिवल 2002 में ‘देवदास’ के प्रीमियर के लिए अपना डेब्यू किया था, जिसके बाद से आजतक लगातार ऐश्वर्या कान्स के रेड कार्पेट पर जरूर नजर आती हैं.