चाहे ब्रेकअप का दर्द हो या रूठकर गई बीवी की याद…आज भी आंखें सुजा देता है शाहरुख-माधुरी का ये दर्दभरा गाना

Sab Kuch Bhula Diya Sad Song: कुछ गाने सिर्फ कानों तक नहीं सीमित रहते हैं. वे दिल को चीरकर आत्मा तक पहुंच जाते हैं. ऐसा ही यह सैड सॉन्ग भी था, जिसने टूटे दिलों वाले आशिकों को खूब रुलाया है. सोनू निगम की दर्द भरी आवाज आपकी आंखें सुजा देगी.

sab kuch bhula diya song

sab kuch bhula diya song

Sonu Nigam Best Sad Songs: क्या आपका कभी दिल टूटा है? अगर हां, तो उस समय आपने कई सैड सॉन्ग्स जरूर सुने होंगे. साल 2002 में आई फिल्म ‘हम तुम्हारे हैं सनम’ का यह गाना भी आशिकों को आज भी खूब रुलाता है. चाहे ब्रेकअप हो या बीवी रूठकर चली गई हो, हर टूटे दिल के लिए यह गाना परफेक्ट है. यह सदाबहार दर्दभरा गाना “सबकुछ भुला दिया” है. इसे मशहूर गायक सोनू निगम और अनुराधा पौडवाल ने अपनी दर्दभरी आवाज से सजाया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

आंखें सुजा देने वाला सैड सॉन्ग

इस गाने में सोनू निगम ने दर्द और बेबसी के भावों को जिस खूबसूरती से गाया है, उसने इसे हिंदी सिनेमा के सबसे बेहतरीन ‘सैड सॉन्ग्स’ की लिस्ट में शामिल कर दिया. इसका एक फीमेल वर्जन भी है, जिसे अनुराधा पौडवाल ने गाया है.

शाहरुख और माधुरी की कैमिस्ट्री

गाने के विजुअल्स में शाहरुख खान (गोपाल) का अपनी पत्नी माधुरी दीक्षित (राधा) के दूर जाने का गम और पछतावा साफ झलकता है. गलतफहमी की वजह से जब माधुरी घर छोड़कर चली जाती हैं, तब शाहरुख इस गाने के जरिए अपने अकेलेपन और बिखराव को बयां करते हैं. इस गाने में माधुरी और शाहरुख दोनों की कैमिस्ट्री आपको खूब रुलाएगी.

विज्ञापन

नदीम-श्रवण का संगीत

इस गाने का खूबसूरत और रूहानी संगीत दिग्गज संगीतकार जोड़ी नदीम-श्रवण ने तैयार किया था, जबकि इसके गहरे बोल समीर ने लिखे थे. ‘हम तुम्हारे हैं सनम’ में शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और सलमान खान मुख्य भूमिकाओं में थे. फिल्म में शादीशुदा रिश्ते में आने वाले शक और पजेसिवनेस (Personal Space) की कहानी को दिखाया गया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ