हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Kapil Sharma के कैफे पर हुई फायरिंग पर क्या बोली Surrey पुलिस? एक महीने में दूसरी बार हुआ हमला

Kapil Sharma Cafe Firing Case: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर हमला मामले में सरे पुलिस ने अपना स्टेटमेंट दे दिया है। आइए जानते हैं कि पुलिस का इस पर क्या कहना है?

विज्ञापन
Kapil Sharma के कैफे पर हुए हमले पर आया सरे पुलिस का बयान। image credit- instagram

Kapil Sharma Cafe Firing Case: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर एक महीने में दूसरी बार फायरिंग का मामला सामने आया है। कुछ ही दिनों पहले भी सुनने में आया था कि कपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे पर हमला हुआ है। अब ये दूसरी बार है, जब इस कैफे पर गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस मामले पर अब सरे पुलिस का बयान भी सामने आ गया है।

क्या बोली सरे पुलिस?

कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग के मामले की जांच सरे पुलिस ने शुरू कर दी है। घटना पर पुलिस ने अपना बयान देते हुए कहा कि कपिल शर्मा के कैप्स कैफे पर सुबह को फायरिंग हुई थी। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। सरे पुलिस सेवा (एसपीएस) के अधिकारी आज सुबह हुई घटना की जांच कर रहे हैं। एक महीने में ये मामला दूसरी बार सामने आया है।

दूसरी बार हुई फायरिंग

पुलिस के बयान में आगे कहा गया कि 7 अगस्त, 2025 को लगभग 4:40 बजे, एसपीएस फ्रंटलाइन अधिकारियों ने 120 स्ट्रीट के 8400 ब्लॉक में एक कैफे के बाहर फायरिंग की सूचना मिली। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। 10 जुलाई 2025 को भी इसी तरह की घटना सामने आई थी।

विज्ञापन

कैफे को पहुंचा नुकसान

मामले पर एसपीएस पुलिस के कई संसाधन और डेल्टा पुलिस विभाग की टीमें पहुंची। पुलिस की टीम ने बताया कि फायरिंग के बाद देखकर ऐसा लग रहा है कि गोलियों से कैफे की खिड़कियों और कैफे को नुकसान पहुंचा है, लेकिन कैफे के किसी भी कर्मचारी को कोई चोट नहीं आई है और सब ठीक हैं।

गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

इस मामले की जांच की जिम्मेदारी सरे पुलिस सेवा फ्रंटलाइन इन्वेस्टिगेटिव सपोर्ट (एफएलआईएस) टीम के पास है। गौरतलब है कि इस फायरिंग के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी सामने आया है। इस पोस्ट में कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग की जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है।

विज्ञापन

कपिल शर्मा को धमकी

इसके अलावा पोस्ट में कपिल शर्मा को सरेआम धमकी भी दी गई है कि अगर उन्होंने फोन नहीं उठाया, तो अगली बार उनके मुंबई स्थित घर पर फायरिंग होगी। घटना के बाद खबर लिखे जाने तक कपिल शर्मा की ओर से इस पर कोई बयान सामने नहीं आया था।

यह भी पढ़ें- Salman Khan के बाद इस गैंग के निशाने पर Kapil Sharma, कनाडा के कैफे पर फायरिंग कर दी ये धमकी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola