Low Budget Film: बॉलीवुड से लेकर साउथ की कई फिल्में ऐसी हैं, जो कम बजट में भी बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर देती हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसने केवल दो हफ्तों में बजट की कमाई का दोगुना कलेक्शन हासिल कर लिया है. इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्म ने क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ को भी टक्कर दी है. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन-सी फिल्म है?
साउथ की फिल्म ‘वरवू’
दरअसल, हम जिस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि साउथ की फिल्म ‘वरवू’ है. फिल्म ‘द ओडिसी’ से एक दिन पहले यानी 16 जुलाई को आई कम बजट की इस फिल्म ने केवल दो हफ्तों में बजट की कमाई का दोगुना कलेक्शन हासिल कर लिया है, जिसके चलते ये फिल्म चर्चा में आ गई है. इस फिल्म को सोशल मीडिया पर मिक्स रिव्यू मिले हैं.
वर्ल्डवाइड कलेक्शन
फिल्म ‘वरवू’ ने वर्ल्डवाइड 15 करोड़ का कलेक्शन हासिल कर लिया है. फिल्म ने भारत में नेट कलेक्शन 7.70 करोड़ रुपये का किया है और वर्ल्डवाइड नेट कलेक्शन 12.71 करोड़ बताया गया है. इस फिल्म की सबसे खास बात ये है कि फिल्म 10 करोड़ के बजट में बनी है, जिसके चलते ‘वरवू’ प्रॉफिट में चल रही है.
फिल्म ‘द ओडिसी’
बता दें कि 8 दिनों में फिल्म ‘द ओडिसी’ ने भारत में 90.30 करोड़ का नेट कलेक्शन हासिल किया है. वहीं, इंडिया ग्रॉस 107.72 करोड़ पहुंच गया है, लेकिन वर्ल्डवाइड कमाई 3500 करोड़ है. इसके अलावा अगर ओल्गा प्रोडक्शंस के बैनर तले नैसी रेजी द्वारा निर्मित वरवू की बात करें तो शाजी कैलास द्वारा निर्देशित, सैम सीएस द्वारा संगीतबद्ध फिल्म में जोजू जॉर्ज, अर्जुन अशोकन, मुरली गोपी, बैजू संतोष, बाबूराज, वाणी विश्वनाथ अहम किरदार में हैं.
फिल्म को मिल रहा लोगों का प्यार
फिल्म ‘वरवू’ को लोगों का प्यार मिल रहा है और इसका अंदाजा इसी बात ये लगाया जा सकता है कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है. फिल्म कमाई कर रही है और इसका कलेक्शन जारी है. देखने वाली बात होगी कि फिल्म की कमाई कहां जाकर रुकेगी.
यह भी पढ़ें- क्यों पोस्टपोन हुआ रणबीर सिंह की Ramayana का ट्रेलर? सामने आई ये वजह
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
11 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
14 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
15 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
16 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
16 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
17 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
18 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
18 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines