करीब एक साल पहले फिल्म इंडस्ट्री के एक और फेमस कपल ने शादी की और अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की। हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल की, जो करीब 7 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंधे। जब उनकी शादी की खबरें आईं, तो कुछ रिपोर्ट्स में ये कहा गया कि सोनाक्षी का परिवार इस रिश्ते से खुश नहीं है, लेकिन बाद में सोनाक्षी के पापा शत्रुघ्न सिन्हा ने साफ कहा कि ये सब अफवाहें हैं। उन्होंने बताया कि वो खुद शादी में शामिल हुए थे और बेटी-दामाद को आशीर्वाद भी दिया। इसके बावजूद भी यह चर्चा होती रही कि सोनाक्षी के भाई कुश सिन्हा शादी में नहीं पहुंचे। अब कुश ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
कुश सिन्हा ने क्या कहा?
News18 से बातचीत में कुश सिन्हा ने कहा कि सोनाक्षी की शादी में मेरे न होने की बात गलत है। पता नहीं ये झूठी खबरें किसने फैलाईं। मैंने पहले ही बता दिया था कि मैं शादी में शामिल था। वो मेरी बहन है, मैं उससे बहुत प्यार करता हूं और उसका सम्मान करता हूं। उन्होंने ये भी कहा कि इन सब अफवाहों और ट्रोलिंग से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।
इस वक्त सोनाक्षी और जहीर अपनी शादीशुदा जिंदगी को एंजॉय कर रहे हैं। दोनों की लव स्टोरी लोगों को काफी पसंद आ रही है और ये कपल सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चाओं में रहता है। पिछले साल अक्टूबर में ऐसी भी अफवाहें आई थीं कि सोनाक्षी प्रेग्नेंट हैं, लेकिन बाद में ये खबरें झूठी निकलीं।
सोनाक्षी और कुश सिन्हा के काम
अगर काम की बात करें तो सोनाक्षी की अगली फिल्म एक सुपरनैचुरल थ्रिलर है जिसका नाम ‘निकिता रॉय’ है। इस फिल्म को उनके भाई कुश सिन्हा ने डायरेक्ट किया है और ये 27 जून को रिलीज होगी।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
5 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
6 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
7 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
7 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
8 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
8 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
9 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
11 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines