Akshay Kumar संग काम कर चुके SnoopDogg पर टूटा दुखों का पहाड़, अचानक हुआ भाई का निधन

SnoopDogg’s Brother Bing Worthington Passes Away: मशहूर अमेरिकी रैपर स्नूप डॉग के सिर से अचानक भाई का साया उठ गया।

SnoopDogg brother died

SnoopDogg brother died, Image credit- News24

विज्ञापन

SnoopDogg’s Brother Bing Worthington Passes Away: मशहूर अमेरिकी रैपर स्नूप डॉग के सिर से अचानक भाई का साया उठ गया। बिंग वर्थिंगटन का 44 साल की उम्र में निधन हो गया। इसकी जानकारी स्नूप डॉग ने खुद दी है। इस खबर से फैंस को भी झटका लगा है और वो भी हैरान है। वहीं, अब सभी स्नूप डॉग के भाई बिंग वर्थिंगटन के निधन पर शोक जाहिर कर रहे हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। अपने भाई के अचानक हुए निधन से स्नूप भी बेहद दुखी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by snoopdogg (@snoopdogg)

विज्ञापन

स्नूप ने पोस्ट कर दी जानकारी

बता दें कि अपने भाई के निधन की जानकारी देते हुए रैपर स्नूप डॉग ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में स्नूप ने अपने भाई के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए स्नूप ने अपने कैप्शन में लिखा कि अब हम कभी नहीं मिलेंगे। साथ ही स्नूप ने कई सेड इमोजी भी शेयर की है। जैसे ही सोशल मीडिया पर स्नूप का ये पोस्ट सामने आया तो सभी इस पर कमेंट्स कर श्रद्धांजलि देने लगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by snoopdogg (@snoopdogg)

यूजर्स दे रहे ऐसा रिएक्शन

एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि आपके और आपकी फैमिली के लिए मेरी संवेदनाएं। दूसरे यूजर ने लिखा कि रेस्ट इन पीस। तीसरे यूजर ने लिखा कि आइआईपी। एक और यूजर ने लिखा कि सो सॉरी। एक और यूजर लिखते हैं कि ये बहुत ही दुखद है कि आपके भाई का इतनी जल्दी निधन हो गया। एक अन्य यूजर ने लिखा कि मेरे पास इसके लिए कोई शब्द नहीं। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर रैपर के पोस्ट पर कर रहे हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by VSG Entertainment (@vsgent)

‘सिंह इज किंग’ का टाइटल सॉन्ग गाया

बता दें कि स्नूप डॉग ने बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘सिंह इज किंग’ में फिल्म का टाइटल सॉन्ग गाया था। यूट्यूब पर इस गाने ने खूब धमाल मचाया था और इसने आज यानी खबर लिखे जाने तक 5.9 मिलियन व्यूज पाए थे। लोगों को ये गाना बेहद पसंद आया था और खूब वायरल हुआ था। वहीं, अब स्नूप के भाई के अचानक निधन से वो काफी दुखी है और यूजर्स भी उनको सांत्वना दे रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ