Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

प्यार, इजहार और धोखा..! जानिए स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी पोस्टपोन होने के बाद क्या-क्या हुआ?

Smriti Mandhana Palash Muchhal Row: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी पोस्टपोन होने के बाद कई तरह की अटकलें लगाई गईं. पलाश पर स्मृति को चीटिंग के आरोप तक लगे. ऐसे में इस पर कई रिएक्शन्स भी आ चुके हैं. ऐसे में चलिए बताते हैं, इस मामले में अब तक क्या-क्या हुआ.

Author
Written By: Rahul Yadav Updated: Nov 29, 2025 14:31
Smriti Mandhana and Palash Muchhal Row
स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल के मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? (Photo- News24 GFX)

Smriti Mandhana Palash Muchhal Row: भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल पिछले कुछ दिनों से दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. इनका रिश्ता तब ज्यादा सुर्खियों में रहा जब पलाश ने स्मृति को क्रिकेट ग्राउंड में सबके सामने शादी के लिए प्रपोज कर दिया था. बाद में उनका रिश्ता पक्का हुआ और बात शादी तक पहुंच गई लेकिन, स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ने के बाद इनकी शादी को पोस्टपोन करना पड़ा. हालांकि, बाद में कई तरह के रूमर्स भी आए. इस बीच पलाश पर चीटिंग के आरोप तक लगे. उनका नाम कोरियोग्राफर नंदिका द्विवेदी के साझ जुड़ा. ऐसे में चलिए बताते हैं इस मामले में अब तक क्या क्या हुआ.

यह भी पढ़ें: रणदीप हुड्डा ने दूसरी सालगिरह पर दी गुड न्यूज, पहले बच्चे के लिए प्रेग्नेंट हैं लिन लैशराम

---विज्ञापन---

पहले प्यार फिर दुनिया के सामने ग्राउंड में किया प्रपोज

पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना का रिश्ता तब सबसे ज्यादा लाइमलाइट में रहा, जब पलाश ने रोमांटिक अंदाज में सबके सामने क्रिकेट गाउंड में फिल्मी अंदाज में स्मृति को प्रपोज किया था. वर्ल्ड कप की जीत के तुरंत बाद डीवाई स्टेडियम में पलाश ने घुटनों के पर बैठकर उन्हें प्रपोज किया था. उन्होंने अंगूठी के साथ क्रिकेटर तो शादी के लिए प्रपोज किया था. बाद में इसका रील वीडियो पलाश ने शेयर किया था और इसके साथ लिखा था, ‘शी सेड यस.’ उन्होंने इस वीडियो को 21 नवंबर को पोस्ट किया था. इस प्रपोजल के बाद बात शादी पर आई.

फिक्स हुई शादी तो एक दिन पहले हुई पोस्टपोन

पलाश मुच्छल के स्मृति मंधाना को प्रपोज करने के बाद फिर चर्चा शुरू हुई इनकी शादी की. कपल 23 नवंबर, 2025 को शादी के बंधन में बंधने वाला था. लेकिन, अचानक से एक दिन पहले ही स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ने की खबर आई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जिसके बाद इनकी शादी पोस्टपोन हुई और फिर यहां से तमाम अफवाहें शुरू हो गईं, चैट तक वायरल हुईं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: सिद्धू मूसेवाला की मौत के 3 साल बाद रिलीज हुआ सॉन्ग ‘बरोटा’, यूट्यूब पर आते ही छाया, कर रहा नंबर 1 पर ट्रेंड

पलाश और मैरी की वायरल हुई चैट

अब शादी पोस्टपोन होने के बाद पलाश पर धोखा देने के आरोप लगने लगे. ये आरोप तब लगे जब पलाश की मैरी के साथ चैट वायरल हुई. इन चैट में पलाश को उनके साथ फ्लर्ट करते हुए देखा गया था. इसके बाद सोशल मीडिया पर अटकलें लगी थीं कि स्मृति ने शादी से एक दिन पहले ही पलाश को रंगे हाथों पकड़ लिया था, इसलिए उनकी शादी को पोस्टपोन किया गया. इन चर्चाओं के बीच स्मृति को अपना सोशल मीडिया अकाउंट प्राइवेट करना पड़ा था.

पलक मुच्छल ने की थी प्राइवेसी की मांग

जब पलाश मुच्छल पर धोखा देने के आरोप लगने लगे तो उनकी बहन ने इन अफवाहों के बीच सिंगर पलक मुच्छल ने सफाई देते हुए एक पोस्ट शेयर की थी. इसमें उन्होंने लिखा था कि पलाश मुच्छल और स्मृति दोनों ही परेशान हैं और उनकी शादी स्मृति के पिता के बीमार होने की वजह से ही टली थी. पलक ने अपनी इस पोस्ट में मीडिया से प्राइवेसी की भी मांग की थी.

फिर स्मृति ने शादी से जुड़ी पोस्ट डिलीट की

पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना के रिश्ते में खटपट की हवा तब और तेज हो गई जब स्मृति ने शादी से जुड़ी सभी पोस्ट को डिलीट कर दिया. उन्होंने प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन से जुड़ी पोस्ट को भी डिलीट किया. इसके बाद तमाम अटकलें और तेज हो गईं. ब्रेकअप और चीटिंग जैसी चर्चाएं और तेज हो गईं. लेकिन, जब इंस्टाग्राम पर दोनों के एक-दूसरे को फॉलो करने की खबर सामने आई तो तमाम अफवाहों पर विराम लग गया.

कोरियोग्राफर गुलनाज खान ने तोड़ी थी चुप्पी

जब पलाश का नाम कोरियोग्राफर नंदिका द्विवेदी के साथ लगातार जोड़ा जा रहा था तो इसी बीच उनकी कोरियोग्राफर दोस्त गुलनाज खान ने इस पर चुप्पी तोड़ी थी और दोस्त की ओर से पोस्ट शेयर करने के साथ ही लिखा था कि उनकी दोस्त नंदिका को लेकर झूठे दावे किए जा रहे हैं, जिससे उनका कोई लेना-देना नहीं. उन्होंने लिखा था कि अगर कोई किसी को सोशली जानता है और फोटो शेयर करता है तो इसका मतलब ये नहीं है कि वो पर्सनल मामलों से जुड़ा है. उन्होंने भी पोस्ट में प्राइवेसी के लिए अनुरोध किया था.

चीटिंग के आरोपों के बीच मां अमिता मुच्छल ने दिया था रिएक्शन

इतना ही नहीं, इस मामले पर पलाश मुच्छल की मां अमिता मुच्छल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा था कि स्मृति और पलाश दोनों ही इस समय तकलीफ में हैं. उन्होंने बताया कि पलाश का सपना था कि वह अपनी दुल्हनियां के साथ घर आएं. अमिता ने कहा कि उन्होंने भी अपनी बहू के वेलकम के लिए स्पेशल तैयारी की हुई थी. अंत में पलाश की मां ने बताया कि सब सही होगा और जल्द ही दोनों की शादी होगी.

नंदिका द्विवेदी ने लिंकअप पर तोड़ी चुप्पी

इसके साथ ही पलाश मुच्छल संग लिंकअप की खबरों पर कोरियोग्राफर नंदिका द्विवेदी भी चुप्पी तोड़ चुकी हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लंबी चौड़ी पोस्ट साझा करने के साथ ही लिखा कि ये सब उनके लिए आसान नहीं था. वो किसी को गलत तरीके से दोषी नहीं बनाना चाहती हैं. उन्होंने लिखा कि जिन लोगों को उनकी चिंता है वह इन बातों से काफी दुखी हैं. उन्होंने खुद को लेकर चल रही अफवाहों को भी झूठा बताया और कहा कि इसका उनकी मेंटल हेल्थ पर असल हुआ है. उन्होंने दावा किया कि उन्हें धमकी भी मिल रही है. इस मामले को उनके परिवार की ओर से देखा जा रहा है. इसलिए उन्होंने अपना अकाउंट प्राइवेट कर दिया था. उन्होंने अपनी पोस्ट के जरिए लोगों से अफवाह ना फैलाने का अनरोध भी किया.

बहरहाल, पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी पोस्टपोन होने के बाद कई कयास लगाए गए. कहा गया कि उनका ब्रेकअप हो गया है. इन अफवाहों के बीच स्मृति के पिता को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. ऐसे में सभी प्रतिक्रियाओं के साथ ही देखना होगा कि कपल शादी के बंधन में कब बंधता है और उनकी नई वेडिंग डेट को कब अनाउंस किया जाता है. साथ ही ये भी देखना होगा कि इनके ऑफिशियल बयान आने के बाद पता चल पाएगा कि इन अफवाहों में कितनी सच्चाई है.

यह भी पढ़ें: Dharmendra को खोने के गम में हेमा मालिनी, बर्दाश्त नहीं कर पा रहीं जुदाई का दर्द, मन को कचोट रही हीमैन की याद

First published on: Nov 29, 2025 02:30 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.