रणदीप हुड्डा ने दूसरी सालगिरह पर दी गुड न्यूज, पहले बच्चे के लिए प्रेग्नेंट हैं लिन लैशराम

Randeep Hooda Pregnancy Announcement: अभिनेता रणदीप हुड्डा ने फैंस को दूसरी सालगिरह पर फैंस को खुशखबरी दी है. उन्होंने पत्नी लिन लैशराम की प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है.

Randeep Hooda, Randeep Hooda To be father, Randeep Hooda lin laishram Announces First Pregnancy

पापा बनने वाले हैं रणदीप हुड्डा. (photo- Randeep hooda Insta)

Randeep Hooda Pregnancy Announcement: रणदीप हुड्डा की शादी को दो साल का वक्त हो गया है. उनकी शादी काफी चर्चा में रही है. हरियाणा के रणदीप ने मणिपुर में वहीं के रीति रिवाजों के साथ शादी की थी, जिसके बाद उनकी वेडिंग काफी सुर्खियों में रही थी. ऐसे में अब अपनी दूसरी सालगिरह के मौके पर एक्टर ने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है. उन्होंने पत्नी लिन लैशराम की पहली प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है. एक्टर ने एक फोटो शेयर करने के साथ ही जानकारी दी है कि कपल अपने पहले बच्चे का पैरेंट्स बनने वाला है.

रणदीप हुड्डा ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

रणदीप हुड्डा ने अपनी गुड न्यूज इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके दी है. उन्होंने पत्नी लिन लैशराम के साथ तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्हें पत्नी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा जा सकता है. वह जंगल में अलाव के पास बैठे दिखाई दे रहे हैं. दोनों को एक-दूसरे का हाथ थामे हुए देखा जा सकता है. इस पोस्ट को शेयर करने के साथ ही अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, ‘प्यार और रोमांच के दो साल, अब नन्हा मेहमान आने वाला है.’ इसके साथ ही उन्होंने हार्ट वाली इमोजी भी शेयर की है. रणदीप की पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है.

देखिए रणदीप हुड्डा की पोस्ट

2 साल पहले मणिपुर में हुई थी रणदीप और लिन लैशराम की शादी

गौरतलब है कि रणदीप हुड्डा ने दो साल पहले 29 नवंबर, 2023 को लिन लैशराम से शादी की थी. दोनों की शादी मणिपुर के इम्फाल में हुई थी, जिसके बाद मुंबई में उन्होंने रिसेप्शन भी दिया था. रणदीप हुड्डा की वाइफ की बात की जाए तो वह एक्ट्रेस और मणिपुर बेस्ड मॉडल भी हैं. उन्होंने शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके अलावा वह 2023 में ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म ‘जाने जान’ में भी नजर आ चुकी हैं. वह प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म ‘मैरी कॉम’ में भी काम कर चुकी हैं.

रणदीप हुड्डा का वर्कफ्रंट

बहरहाल, अगर रणदीप हुड्डा के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो उन्हें विलेन के रोल में काफी पसंद किया जाता है. एक्टर को आखिरी बार सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ में देखा गया था, जिसे साल 2025 में रिलीज किया गया था. वहीं, उनकी आने वाली फिल्म ‘मैचबॉक्स’ है, जो कि इंग्लिश फिल्म है. इसे अगले साल 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ