Dharmendra को खोने के गम में हेमा मालिनी, बर्दाश्त नहीं कर पा रहीं जुदाई का दर्द, मन को कचोट रही हीमैन की याद

हेमा मालिनी को धर्मेंद्र की याद सता रही है. वह उनकी मौत के गम से उबर नहीं पा रही हैं. एक्ट्रेस लगातार हीमैन से जुड़ी कोई ना कोई यादें शेयर कर रही हैं. इन यादों के सहारे वह इस खालीपन को दूर करने की कोशिश कर रही हैं. लेकिन, अपनी भावनाओं पर काबू नहीं कर पा रही हैं.

Hema Malini, Hema Malini gets Emotional, Hema Malini Remembers dharmendra

हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को किया याद. (Photo- X/ Hema Malini)

विज्ञापन

धर्मेंद्र का 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में निधन हो गया. वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे. उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी. धर्मेंद्र के निधन पर परिवार ही नहीं बल्कि फैंस ने भी खूब आंसू बहाये. उनके लिए बेहद ही भावुक कर देने वाला पल रहा था. इस बीच फैंस के साथ किसी को भी उनके अंतिम दर्शन तक नहीं हो पाए. ऐसे में देओल परिवार उनके जाने से बुरी तरह से टूट गया है. वहीं, हेमा मालिनी पर उनकी मौत का गहरा असर पड़ा है. वह उन्हें खोने के गम से उबर नहीं पा रही हैं. अब उन्होंने एक बार फिर से अपनी फीलिंग्स को बयां किया है.

दरअसल, हेमा मालिनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. जहां परिवार ने धर्मेंद्र की मौत पर लगातार चुप्पी साध रखी थी वहीं, एक्ट्रेस ने 3 दिन बाद एक्स पर पोस्ट शेयर करके दुख जताया और अपना दर्द बयां किया था. ऐसे में अब एक बार फिर से हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की याद में तस्वीरों को साझा किया है. वह इन तस्वीरों के जरिए अपने इस खालीपन को दूर करने की कोशिश कर रही हैं. सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज में हेमा मालिनी की मुस्कान बताती है कि दोनों के बीच रिश्ता कितना गहरा रहा है.

विज्ञापन

हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की याद में शेयर की पोस्ट

हेमा मालिनी ने फोटोज को शेयर करने के साथ ही कैप्शन लिखा कि उन्हें पता है कि ये बहुत सारी तस्वीरें हैं लेकिन ये कभी पब्लिश नहीं हुईं. एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि इन्हें देखते हुए उनकी भावनाएं उमड़ जाती हैं. ड्रीम गर्ल की इन पोस्ट्स से एक बात तो जाहिर हो रही है कि उन्हें हीमैन की याद बहुत सता रही है और एक्ट्रेस इस खालीपन को धर्मेंद्र की यादों के जरिए दूर करने की कोशिश कर रही हैं. वह उनके गम से अभी तक उबर नहीं पाई हैं.

हेमा मालिनी की एक्स पोस्ट

धर्मेंद्र के निधन के 3 दिन बाद तोड़ी थी चुप्पी

गौरतलब है कि हेमा मालिनी लगातार धर्मेंद्र से जुड़ी कोई ना कोई पोस्ट शेयर कर रही हैं. वह इन पोस्ट में धर्मेंद्र के साथ अपनी अनसीन तस्वीरों को साझा कर रहे हैं. इतना ही नहीं, भावुक कर देने वाली पोस्ट मन को कचोट ले रही है. एक्ट्रेस ने पति के निधन के 3 दिन बाद ही एक्स पर पोस्ट साझा की थी, जिसमें उन्होंने दर्द बयां करते हुए लिखा था कि वह उनके लिए बहुत मायने रखते थे. वह हमेशा उनके लिए खड़े रहते थे. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने लिखा था कि उनके इस खालीपन को कभी नहीं भरा जा सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ