Shahid Mallya Father Death: आज बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बुरी खबर आई है। बॉलीवुड के जाने- माने सिंगर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अब सिंगर के सिर से पिता का साया उठ गया है। इस दुखद खबर से म्यूजिक इंडस्ट्री भी गमगीन है। हर कोई अब सिंगर को दिलासा देने और उनके आंसू पोछने में लगा है। बता दें, बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर शाहिद माल्या (Shahid Mallya) अब पिता की मौत का दुख झेल रहे हैं। वो इस वक्त काफी परेशान हैं। अचानक पिता की मौत से सिंगर सन्न रह गए हैं। वहीं, इस बुरे वक्त की जानकारी उन्होंने खुद अपने चाहने वालों को दी है।
कब और कहां होगा अंतिम संस्कार?
सिंगर शाहिद माल्या ने सोशल मीडिया पर न सिर्फ अपने बिखरे दिल का हाल बयां किया है। बल्कि पिता की मौत का कारण और उनके अंतिम संस्कार की भी जानकारी साझा की है। बता दें, सबसे पहले सिंगर ने अपने पिता से साथ एक फोटो शेयर कर सभी लोगों को जानकारी दी है कि अब उनके पापा नहीं रहे। इस इमोशनल पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘मेरे पापा चले गए आज, उनकी मगफिरत की दुआ फरमाएं। आज शाम असर की अजान के बाद वर्सोवा कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द ए खाक किया जाएगा।’ यानी सिंगर के पिता का अंतिम संस्कार वर्सोवा के कब्रिस्तान में होगा।
सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि
अब उनके इस पोस्ट पर उनके सभी शुभचिंतक उनके पिता को श्रद्धांजलि देते हुए उनके लिए दुआएं कर रही हैं। सिंगर हर्षदीप कौर (Harshdeep Kaur) ने सिंगर के पोस्ट पर लिखा है, ‘आपके नुकसान के लिए बहुत खेद है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’ एक्ट्रेस हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) ने लिखा, ‘आपके और परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।’ एक्टर वरुण कुमार ने कहा, ‘शाहिद माल्या मजबूत रहो भाई। ऊपर वाला प्यार बख्शे। शत शत नमन।’ एक्ट्रेस सौम्या टंडन (Saumya Tandon) ने कहां, ‘कृपया मेरी संवेदना स्वीकार करें। अपने नुकसान के लिए माफी चाहती हूं।’
यह भी पढ़ें: मशहूर सिंगर के पिता का निधन, अस्पताल में तोड़ा दम, परिवार में छाया मातम
आज सुबह पिता ने तोड़ा दम
अब फैंस भी कुछ इसी तरह से सिंगर के पोस्ट पर रिएक्ट कर रहे हैं। बता दें, आज सुबह 5:49 बजे सिंगर के पिता ने दम तोड़ा है। लम्बी बीमारी से लड़ने के बाद आज ही उन्होंने एक हॉस्पिटल में अपनी अंतिम सांस ली है। अब उनका परिवार इस बुरे वक्त से गुजर रहा है जिसमें म्यूजिक इंडस्ट्री और सिनेमा जगत के तमाम लोग उन्हें सहारा दे रहे हैं। सभी की संवेदनाएं इस वक्त सिंगर शाहिद माल्या और उनके परिवार के साथ हैं।
संबंधित खबरें
Khatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
54 mins agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
2 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
3 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
4 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
7 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
10 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
10 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
12 hrs agoBigg Boss 20 में मिड वीक एविक्शन, घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता! कैप्टेंसी के दावेदारों ने छीना जीवनदान
12 hrs agoKBC 18 के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बिग बी ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines