Singer Bebe Rexha Discrimination Incident: मशहूर अमेरिकन सिंगर और सॉन्ग राइटर बेबे रेक्सा को लेकर एक चौंकाने वाली खबर आई है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। सिंगर को म्यूनिख इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर परेशान करने वाला एक्सपीरियंस शेयर किया है। उन्होंने रोते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसमें बताया कि एयरपोर्ट पर उनके साथ बदसलूकी की गई है। रेक्सा ने बताया कि उन्होंने सुरक्षा एजेंट से अल्बानियाई भाषा में बात की थी जिसके चलते उन्हें धमकी दी गई और उन्हें भेदभाव का शिकार होना पड़ा। इस घटना से उन्हें बड़ा आघात पहुंचा है। रेक्सा ने अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए बताया कि उन्होंने लुफ्थांसा एयरलाइन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आइए जानते हैं पूरा मामला…
सिंगर ने रोते हुए सुनाई आपबीती
सिंगर बेबे रेक्सा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि ‘@lufthansa मुझे म्यूनिख इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर धमकी दी गई है क्योंकि मैंने सुरक्षा एजेंट से अल्बानियाई भाषा में बात की। मुझे लगा था कि वो अल्बानियाई है। मैंने उससे पूछा था कि मुझे अपना टिकट कहां से मिलेगा इसपर वो भड़क गया और मुझे धमकाते हुए फ्लाइट से ट्रैवल करने के लिए मना किया गया जिससे मुझे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।’ सिंगर ने बताया कि ‘ये घृणा अपराध है क्योंकि मैं एक अल्बानियाई हूं। उसने मुझे मेंटली टॉर्चर किया है।’
रेक्सा ने आगे एयरलाइन की आलोचना करते हुए कहा कि ‘मेरे साथ जो हुआ उस पर वहां किसी महिला ने साथ नहीं दिया। बाद में मुझे पता चला कि वो एजेंट अधिकारी एटीएसजी के लिए काम करता है, जो एयरलाइन की ओर से दिए जाने वाले डॉक्यूमेंट्स कंट्रोल हेल्प देने वाली एक कंपनी है। मैंने कोशिश की उस एजेंट का नाम जानने की लेकिन मुझे सफलता नहीं मिली।’
यह भी पढ़ें: Box Office Collection: वीकेंड पर ‘स्त्री 2’ ने तोड़ा रिकॉर्ड, जानें ‘वेदा’ और ‘खेल खेल में’ की कमाई?
घटना की जांच जारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना म्यूनिख इंटरनेशनल एयरपोर्ट की बताई जाती है। वहीं ब्रुकलिन में जन्मी सिंगर बेबे रॉक्स अल्बानियाई भाषा बोलती हैं। दरअसल, सिंगर के पिता डेबर यानी उत्तरी मैसेडोनिया के रहने वाले हैं, जहां लोग मैसेडोनियन और अल्बानियाई बोलते हैं। उधर, घटना की जानकारी सामने आने के बाद लुफ्थांसा के प्रवक्ता का कहना है कि वो सिंगर बेबे रेक्सा से संपर्क में हैं और जानने की कोशिश कर रहे हैं। उनका कहना है कि एयरलाइन दुनियाभर के लोगों को जोड़ने के लिए समान व्यवहार करती है। अगर सिंगर के साथ बुरा बर्ताव हुआ है तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सोशल मीडिया यूजर्स आए सपोर्ट में
उधर, बेबे रॉक्स का इमोशनल वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उनके सपोर्ट में आ गए हैं। इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘बेबे रेक्सा के साथ हमेशा गलत व्यवहार किया जाता है। वो अनादर के लिए नहीं बनी हैं। लोगों को ज्यादा से ज्यादा उनका सम्मान करना चाहिए।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बेबे किसी को परेशान नहीं करती हैं। उनके साथ गलत करना बंद करो।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘हे भगवान! इस राष्ट्रीय खजाने की रक्षा करो। उसके साथ गलत मत करो।’ इस तरह से यूजर्स सिंगर के सपोर्ट में उतर आए हैं।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
8 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
11 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
12 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
13 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
13 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
14 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
15 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
15 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines