Sikandar BO Collection: छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ा गया 'सिकंदर', अब भी 100 करोड़ नहीं कर पाई पार

सलमान खान की फिल्म सिकंदर का बॉक्स ऑफिस पर पिटना जारी है। छठे दिन भी फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई और पूरी तरह से लड़खड़ा गई। फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है, चलिए आपको बताते हैं।

Sikandar Box Office Collection Day 6

Sikandar Box Office Collection Day 6

विज्ञापन

सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सिकंदर’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए आंकड़े दर्ज कर रही है। हालांकि, शुरुआती दिनों में अच्छी कमाई करने के बाद फिल्म के कलेक्शन में धीरे-धीरे गिरावट देखी जा रही है। छठे दिन फिल्म की कमाई में करीब 39 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। फिल्म ने छठे दिन कितनी कमाई की है, चलिए आपको बताते हैं।

छठे दिन की कमाई में गिरावट

इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, ‘सिकंदर’ ने शुक्रवार को लगभग 3.5 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म की भारत में कुल कमाई 93.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। हालांकि, फिल्म के लिए ये आंकड़ा उम्मीद के मुताबिक नहीं है, क्योंकि ये सलमान खान की पिछली फिल्मों के मुकाबले कम माना जा रहा है।

विज्ञापन

थियेटर में ऑक्यूपेंसी का हाल

शुक्रवार को ‘सिकंदर’ की हिंदी बेल्ट में कुल ऑक्यूपेंसी 5.7 प्रतिशत दर्ज की गई। अगर शहरों की बात करें तो सबसे ज्यादा दर्शक चेन्नई (10.50 प्रतिशत), लखनऊ (10 प्रतिशत), जयपुर (8.50 प्रतिशत), बेंगलुरु (7.50 प्रतिशत) और कोलकाता (6.50 प्रतिशत) में देखे गए। हालांकि, मुंबई और दिल्ली जैसे बड़े शहरों में फिल्म की पकड़ थोड़ी ढीली नजर आ रही है।

विदेशों में कैसा रहा फिल्म का प्रदर्शन?

‘सिकंदर’ ने ओवरसीज में शानदार शुरुआत की थी। फिल्म ने अपने पहले दिन विदेशों में करीब 2.25 मिलियन डॉलर (लगभग 18 करोड़ रुपये) की कमाई की थी, जिससे ये सलमान खान की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ओपनिंग फिल्म बन गई।

विज्ञापन

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट सुमित कडेल के मुताबिक, ‘सिकंदर ने मंगलवार को भी 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की, हालांकि फिल्म को मिले-जुले रिव्यूज और ऑनलाइन लीक का असर इसकी कमाई पर साफ नजर आ रहा है।’

अब तक का कुल कलेक्शन

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने गुरुवार तक कुल 149.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी, जिसमें 90.25 करोड़ रुपये भारत से और 42 करोड़ रुपये ओवरसीज से शामिल हैं। छठे दिन ये आंकड़ा 93.75 करोड़ पहुंच गया है। वहीं, फिल्म के निर्माताओं के मुताबिक पांच दिनों के अंदर फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 169.78 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका था।

विज्ञापन

फिल्म ‘सिकंदर’ के बारे में 

फिल्म का निर्देशन ए. आर. मुरुगदास ने किया है और इसमें सलमान खान के साथ काजल अग्रवाल, सुनील शेट्टी, सथ्याराज, प्रतीक बब्बर और शरमन जोशी जैसे दिग्गज कलाकार नजर आए हैं। फिल्म 30 मार्च को रिलीज हुई थी, लेकिन इसके रिलीज से पहले ही ऑनलाइन लीक हो जाने की वजह से इसका असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पड़ा।

किस फिल्म से मिल रही है टक्कर?

‘सिकंदर’ को बॉक्स ऑफिस पर मलयालम फिल्म L2: Empuraan से कड़ी टक्कर मिल रही है। मोहनलाल स्टारर इस फिल्म ने अपने पहले दिन ही 22 करोड़ रुपये की धमाकेदार कमाई की थी और ये मलयालम सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ