The Vvaan Vs The Paradise Box Office Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘द वन’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं. फिल्म की कमाई में 5वें दिन उछाल देखने को मिला. वहीं इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की केमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर साउथ सुपरस्टार नानी की ‘द पैराडाइज’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं. फिल्म ने छठे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों का कलेक्शन किया. सोशल मीडिया पर नानी की फिल्म के सीन्स भी काफी वायरल हो रहे हैं. दोनों फिल्में सिनेमाघरों में छाई हुई हैं. चलिए आपको भी बताते हैं दोनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई कर ली है.
‘द वन’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 6 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 31% रही. वहीं शोज की बात करें तो 5वें दिन फिल्म के शोज 7,162 रहे. भारत में 5 दिनों में फिल्म ने अब तक 44.85 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 53.45 करोड़ हो चुका है. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 57.95 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. अपकमिंग वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है.
‘द पैराडाइज’ ने कितनी की कमाई?
वहीं दूसरी ओर साउथ सुपरस्टार नानी की ‘द पैराडाइज’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं. फिल्म ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.40 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी ऑक्यूपेंसी 19% है. वहीं फिल्म के शोज 5,772 रहे. भारत में फिल्म ने अब तक 101.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 120 करोड़ है. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 150.50 करोड़ की कमाई कर ली है. अपकमिंग वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिलेगा.
दोनों फिल्मों की स्टारकास्ट
‘द पैराडाइज’ में नानी के एक्शन अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं नानी के साथ-साथ इस फिल्म में राघव जुयाल भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. राघव जुयाल की डांस वीडियोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. नानी और राघव जुयाल की एक्टिंग को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और ये ही वजह है कि फिल्म भी ऑडियंस को पसंद आ रही है. वहीं दूसरी ओर ‘द वन’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की जोड़ी फैंस का दिल जीत रही है. सोशल मीडिया पर इस फिल्म की भी खूब तारीफ की जा रही है.